IGKV; कृषि शिक्षा के लिए नहीं मिल रहे छात्र, 396 सीट खाली, अब पीएटी. एवं 12वीं के आधार पर बीएससी.कृषि में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी     

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषक नगर, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पी.ए.टी. एवं कक्षा 12वीं के आधार पर बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी किया गया है।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार काउंसिलिंग हेतु ऑनलाइन पंजीयन एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया 27 अगस्त से 03 सितम्बर 2026 तक रात्रि 11:30 बजे तक निर्धारित थी, जो अब पूर्ण हो चुकी है। जिन अभ्यर्थियों का शुल्क भुगतान असफल रहा था, उन्हें पुनः शुल्क जमा करने का अवसर 04 सितम्बर 2026 को रात्रि 11:30 बजे तक दिया गया था।

कुल 1,951 सीटों में से प्रथम चरण एवं स्पॉट काउंसिलिंग के माध्यम से 1,555 सीटों पर प्रवेश पूर्ण हो चुका है। शेष 396 रिक्त सीटों को पी.ए.टी. एवं कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर आयोजित काउंसिलिंग के माध्यम से भरा जाएगा। यह काउंसिलिंग 07 एवं 08 सितम्बर 2026 को आयोजित की जाएगी। पी.ए.टी. एवं कक्षा 12वीं के आधार पर होने वाली इस काउंसिलिंग के लिए कुल 577 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

07 एवं 08 सितम्बर को ऑफलाइन दस्तावेज सत्यापन
पंजीकृत अभ्यर्थियों का ऑफलाइन दस्तावेज सत्यापन 07 एवं 08 सितम्बर 2026 को कृषि मंडपम, कृषि महाविद्यालय, रायपुर में प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को स्वयं उपस्थित होकर अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय द्वारा प्रावीण्य सूची 09 सितम्बर 2026 को दोपहर 3:00 बजे जारी की जाएगी। इसके पश्चात सीट आवंटन, आवश्यकतानुसार सीट की पुष्टि तथा निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करने की प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को कृषि महाविद्यालय, रायपुर में निर्धारित तिथि के अनुसार उपस्थित होना होगा।

सीट आवंटन एवं शुल्क जमा करने की तिथियां
अभ्यर्थियों की श्रेणी                                                                 तिथि
पंजीकृत पी.ए.टी. उत्तीर्ण अभ्यर्थी                                         10 सितम्बर 2026
पंजीकृत कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी 11 सितम्बर 2026
पंजीकृत कक्षा 12वीं उत्तीर्ण अन्य राज्यों के अभ्यर्थी                 12 सितम्बर 2026

विश्वविद्यालय ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सीट आवंटन, आवश्यकतानुसार सीट की पुष्टि एवं प्रवेश शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूर्ण करने का अनुरोध किया है। अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से काउंसिलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित निर्धारित तिथियों, समय एवं निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करने की अपील की है। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IGKV; कृषि विवि. में 29-30 सितंबर को होगा ‘यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव’,छत्तीसगढ के एक हजार युवा शामिल होंगे

    0 आई.आई.टी, एन.आई.टी, आई.आई.आई.टी. और सीजी काॅस्ट भी होंगे आयोजन में सहयोगी रायपुर , इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर, भारतीय सूचना…

    PADDY;  किसानों के हित में साय सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान खरीदी केंद्र

    रायपुर,  किसानों को धान बेचने के लिए दूर-दराज के उपार्जन केंद्रों तक जाने की परेशानी से राहत मिलने वाली है। छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 और आगामी खरीफ…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी