ACTION;व्याख्याता निलंबित,तीन शिक्षकों का तबादाला, सुशासन तिहार का असर

बलौदाबाजार, सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त जनशिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिकायतों की जांच उपरांत आवश्यक प्रशासनिक निर्णय लिए गए हैं।

विकासखंड पलारी के शासकीय हाई स्कूल खरतोरा में पदस्थ व्याख्याता श्रीमती एल. बी. प्रतिभा वर्मा के विरुद्ध, उनके लम्बे समय से अनुपस्थित रहने के कारण, निलंबन का प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। साथ ही, तीन शिक्षकों के अध्यापन स्थल में परिवर्तन करते हुए उन्हें नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

सुनील कुमार सोनी, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला बैकोनी (विकासखंड सिमगा) को शासकीय आदर्श प्राथमिक शाला, सिमगा स्थानांतरित किया गया है। देवेंद्र कुमार वर्मा, शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ओड़ान (विकासखंड पलारी) को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बैजनाथ खपरी (विकासखंड पलारी) भेजा गया है। निविषा उपाध्याय, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला बैकोनी को शासकीय प्राथमिक शाला कचलोन (विकासखंड सिमगा) में पदस्थ किया गया है।

जिला कलेक्टर शदीपक सोनी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए एवं दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।

  • Related Posts

    RMC; अब मौदहापारा मस्जिद से थाने तक लगेंगी संडे बाजार पर दुकानें, टाइमिंगभी तय, राजधानी में दुकानों को लेकर बड़ी कार्रवाई

     रायपुर, राजधानी रायपुर के मौदहापारा में लगने वाला संडे मार्केट पिछले 15 साल में अव्यवस्थित होकर फैल चुका हैं. जिसे देखते हुए अब मौदहापारा के संडे मार्केट को सीमित किया…

    SUSPEND; सीएम साय के गृह जिले की सरकारी स्कूल में बच्चों को व्याख्याता ने बांटा बाइबल, डीपीआई ने किया लेक्चरर को निलंबित

    अंबिकापुर, सरगुजा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के सरकारी स्कूल में बच्चों को बाइबल बांटने वाले व्याख्याता को निलंबित कर दिया गया है। बाइबल बांटने के अलावा…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग