SKY WALK; 37.75 की लागत से पूरा होगा कबाड में तब्दील स्काई वॉक का निर्माण, 2019 में भूपेश सरकार ने लगाई थी रोक

रायपुर,  रायपुर के बहुप्रतीक्षित और लंबे समय से विवादों में रहे स्काई वॉक प्रोजेक्ट (फुट ओवर ब्रिज) को अब फिर से पूरा किया जाएगा। लगभग 8 वर्षों तक रुके रहने के बाद, इस प्रोजेक्ट पर दोबारा काम शुरू होने जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में इस स्काई वॉक के ड्राइंग और डिजाइन को स्वीकृति मिली थी, लेकिन भूपेश सरकार ने इसे रोक दिया था। अब साय सरकार उसी पुराने प्रारूप पर इसे पूरा करने जा रही है।

बता दें कि करीब 8 सालों से अधूरे खड़े स्काई वॉक के ढांचे को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है, जिसके अनुसार, पी.एस.ए.ए. कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. रायपुर को इस परियोजना का ठेका दिया गया है। कंपनी ने अनुमानित लागत ₹31.41 करोड़ से 20.17% अधिक दर यानी ₹37,75,70,682.00 (₹37.75 करोड़) की दर से निविदा भरी थी, जिसे शासन से स्वीकृति मिल चुकी है।

स्काई वॉक प्रोजेक्ट को लेकर दिशा-निर्देश

  • कार्य पूर्व स्वीकृत ड्राइंग-डिजाइन के अनुरूप ही पूरा किया जाएगा।
  • सभी नॉन एसओआर (Non SOR) मदों की दरों का विश्लेषण कर अनुमोदन सुनिश्चित किया जाएगा।
  • कार्य की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने और कार्य अनुबंधित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश हैं।
  • यह कार्य सबलेट नहीं किया जा सकेगा और पावर ऑफ अटॉर्नी मान्य नहीं होगी।
  • कार्य अनुबंध के अनुसार और बजट सीमा के भीतर ही किया जाएगा।
  • Related Posts

    UNION; छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड एवं मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष बने चुन्नीलाल ध्रुव, शुभम सोनी प्रांतीय सचिव निर्वाचित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष पद पर चुन्नीलाल ध्रुव एवं प्रांतीय सचिव पद पर शुभम सोनी निर्वाचित घोषित किए गए। इनका दो वर्ष का कार्यकाल होगा।नवनिर्वाचित प्रांतीय…

    GOVT; तीन साल से एक ही जगह जमे अफसर -कर्मी हटाए जाएंगे, सरकारी फरमान जारी

    रायपुर. एक ही जगह पर लंबे समय से जमे अधिकारियों के तबादले करने के निर्देश दिए गाए है.छत्तीसगढ़ शासन ने समस्त विभागों, संभागआयुक्तों और कलेक्टरों समेत अन्य को एक आदेश जारी…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी