BANK; 26 वीं वार्षिक आमसभा में अपेक्स बैंक को 38.99 करोड़ का लाभार्जन का ऐलान

रायपुर, नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) की 26 वी वार्षिक आम सभा में आज अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी केदार नाथ गुप्ता ने बैंक की वित्तीय पत्रक प्रस्तुत करते हुए कहा कि अपेक्स बैंक की अंशपूजी 230.92 करोड़, निधियाँ (रिजर्व) 740.92 करोड़ अमानत राशि 8714.51  करोड़, स्वयं की निधियाँ 460.85 करोड़ तथा ऋण अवशेष 4610.81 करोड़ है। इस वर्ष अपेक्स बैंक 38.99 करोड़ का शुद्ध लाभार्जन किया।

केदार नाथ ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि अपेक्स बैंक की वर्ष 2000 में मात्र 3 शाखाए थी जो अब बढकर 18 हो गई है।
बैंकिंग क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी से कार्य  की प्रकृति में अत्यधिक बदलाव आया है। अपेक्स बैंक द्वारा मोबाइल बैंकिग, यूपीआई, आईएमपीएस,आर टीजीएस तथा नेट बैंकिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना अंतर्गत  छत्तीसगढ़ के पैक्स सोसायटियों के कंप्यूटेराजेशन का कार्य  अंतिम चरण में है। डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहन देकर ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक बैंकिग सुविधाओ का विस्तार किया गया है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी पैक्स में माइक्रो एटीएम तथा रुपे केसीसी के माध्यम से आहरण सीमा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
आम सभा में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी आवास संघ के प्रतिनिधि व पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, लक्ष्मी महिला नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष श्रीमती सत्यबाला अग्रवाल, अपर पंजीयक हितेश दोशी,अपेक्स बैंक प्रबंध संचालक के एन कांडे, महाप्रबंधक युगल किशोर, ओएसडी अविनाश श्रीवास्तव, डीजीएम भूपेश चंद्रवंशी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर सीईओ श्रीमती अपेक्षा व्यास, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग सीईओ एस के जोशी, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर सीईओ प्रभात मिश्रा, जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव सीईओ सुधीर सोनी , जिला सहकारी बैंक जगदलपुर सीईओ के एस ध्रुव, अपेक्स बैंक कर्मचारी सहकारी साख समिति रायपुर प्रतिनिधि अजय भगत, भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी साख समिति रायपुर के प्रतिनिधि मनोज कुमार वर्मा, नागरिक सहकारी बैंक रायपुर आर के ठाकुर , महिला नागरिक सहकारी बैंक महासमुंद श्रीमती अनिता रावटे,जनरल इन्श्योरेंस  एम्प्लाई क्रेडिट सोसाइटी के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार चौधरी , भिलाई नागरिक सहकारी बैंक के प्रतिनिधि हरेंद्र यादव एवं बैंक के अंशधारी प्रतिनिधि,सहकरिता विभाग तथा वित्त विभाग तथा बैंक के अधिकारी मौजूद रहे। 

  • Related Posts

    PWD; सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार

    0 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों को द्रुत गति से शुरू करने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, लोक निर्माण विभाग बरसात के बाद सडकों, पुल-पुलियों…

    FLOOD; बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

    0 मुख्यमंत्री के निर्देश – राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो,प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने की हिदायत रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर