STRIKE; संविदा कर्मचारी हड़ताल पर गये तो सख्त कार्यवाही होगी,बिना स्वीकृति के अवकाश पर जाना प्रतिबंधित

0 एक अक्टूबर को सामूहिक अवकाश एवं दो अक्टूबर को कार्य बहिष्कार आंदोलन

रायपुर, छत्तीसगढ़ बिजली संविदा कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर एक अक्टूबर को सामूहिक अवकाश एवं दो अक्टूबर को कार्य बहिष्कार आंदोलन तथा 18 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान किया है। इससे बिजली प्रदाय व्यवस्था अस्त-व्यस्त होने का अंदेशा है। इसे देखते हुए बिजली कम्पनी ने हडताली संविदा कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मानव संसाधन विभाग द्वारा परिपत्र जारी करते हुए सूचित किया गया कि छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ द्वारा काम बंद हड़ताल पर शामिल होने वाले संविदा कर्मियों केे लिए सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 6 एवं 7 के प्रावधानों के अंतर्गत प्रदर्शन तथा हड़ताल और स्वीकृत होने के पूर्व अवकाश में प्रस्थान प्रतिबंधित है। ऐसे कृत्यों को कदाचरण की श्रेणी में मानते हुए प्रबंधन द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
इसके साथ ही संविदा कर्मचारी संघ द्वारा 1 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश एवं 2 अक्टूबर को कार्य बहिष्कार तथा 18 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में सभी क्षेत्र के कार्यपालक निदेशकों एवं मुख्य अभियंताओं को इस संबंध में परिपत्र जारी किया गया है। जिसमें  विभाग प्रमुखों को आंदोलनात्मक कार्यक्रम में कर्मचारी के शामिल होने पर इसकी जानकारी की सूची तथा कार्यवाही की जानकारी मानव संसाधन-वितरण कार्यालय रायपुर को पे्रषित कराने के निर्देश दिये गये हैं।
छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि विद्युत उद्योग अति आवश्यक सेवा के रूप में प्रदेश के 65 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को निरन्तर विद्युत प्रदाय के कार्य में संलग्न है। कार्य की निरन्तरता को बनाये रखने एवं अपने क्षेत्रों में शांति व सुरक्षा बनाये रखने हेतु जिला एवं पुलिस प्रशासन से सहयोग प्राप्त कर कानूनी व्यवस्था बनाने की अपील की गई। 

  • Related Posts

    PR; आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए 2021 बैच के IAS अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग…

    GAD; छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 38 अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, शासन ने जारी किया आदेश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने अलग-अलग विभागों में पदस्थ 38 अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर