NIA;पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर कारोबारी के परिजनों से एनआईए की पूछताछ

रायपुर, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया के परिवार से शुक्रवार को एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम ने पूछताछ की। तीन से चार सदस्यीय एनआईए टीम रायपुर स्थित उनके निवास पर पहुंची और मृतक की पत्नी, बेटे और बेटी से घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई।

एनआईए अफसरों ने परिजनों से घटना के समय की स्थिति, उनकी गतिविधियों और आतंकी की पहचान से जुड़ी बातों पर विस्तार से चर्चा की। आतंकी के हुलिए, पहनावे और बोलचाल के तरीके को लेकर भी जानकारी ली गई। टीम ने यह जानना चाहा कि गोलीबारी के समय परिवार के सदस्य कहां थे और क्या कर रहे थे।

खच्चर वाले और रूट की ली जानकारी

एनआईए ने यह भी पूछा कि मृतक परिवार घटनास्थल तक कैसे पहुंचा, किस खच्चर वाले ने उन्हें ऊपर पहुंचाया और किस रूट का इस्तेमाल किया गया। पूरे सफर के दौरान किन-किन लोगों से मुलाकात हुई, इस पर भी बारीकी से पूछताछ की गई। घटना के बाद परिवार को राहत और मदद मिलने में कितना समय लगा, इस पर भी एनआईए ने जानकारी ली। साथ ही, मौके पर सबसे पहले किसने मदद की, यह जानने का प्रयास किया गया। पूछताछ डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में हुई। परिजनों ने जांच एजेंसी को पूरी तरह से सहयोग किया।

  • Related Posts

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    महासमुंद, नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन पास आ रही है. वहीं इसके पहले छत्तीसगढ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां बीबीएम (BBM) कमेटी से जुड़े…

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    रायपुर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कल कलेक्टोरेट परिसर स्थित टाउनहॉल में शांति समिति की बैठक में सभी समाज के प्रमुख नागरिक शामिल हुए और उन्हें होली व अन्य…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग