SURVEY; डिजिटल क्रॉप सर्वे का कलेक्टर डॉ. सिंह ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश

रायपुर, जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य किया जा रहा है है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सर्वे को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने ग्राम सेरीखेड़ी और मंदिर हसौद तहसील में खेतों का निरीक्षण किया और सर्वे की प्रगति जानी।

इसके अलावा, कलेक्टर ने ग्राम लखौली तहसील आरंग में भी डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने ड्रोन तकनीक से नैनो डीएपी छिड़काव की प्रक्रिया का जायजा लेकर इसे किसानों के लिए लाभकारी बताया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन, आरंग एसडीएम सुश्री अभिलाषा पैकरा, एसडीएम रायपुर नंदकुमार चौबे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ग्राम कनकी (खरोरा तहसील) तथा  दोंदेखुर्द, धरसींवा में भी पहुँचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर कलेक्टर सुश्री नम्रता जैन ने ग्राम छांटा, गोबरा नवापारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों की स्थिति जानने एवं सटीक आंकड़े एकत्र करने में महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ करें।

  • Related Posts

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    रायपुर, जिले के अभनपुर क्षेत्र के भलेरा सहकारी समिति में धान खरीदी को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि समिति के कुछ कर्मचारियों द्वारा धान की…

    STRIKE; वेतन विसंगति समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर KVK कर्मचारियों की बेमुद्दत हडताल 23 से

    0 विश्वविद्यालय बोला- हमारे पास देने को पैसे नहीं रायपुर, छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के अधिकारी-कर्मचारियों की वेतन विसंगति, सेवा-लाभ बहाली और पिछले 18 महीनों से लंबित देयकों को…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य