IPL; 10वीं-12वीं टॉपर्स को मिलेगा 10 मई को आईपीएल मैच देखने का मौका, टिकट के साथ खाने और ट्रांसपोर्ट की सुविधा देगी सरकार

रायपुर, छत्तीसगढ़ में मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है. 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को 10 मई को नवा रायपुर में होने वाले आईपीएल में मैच देखने का मौका मिलेगा. स्टूडेंट्स के टिकट से लेकर खाने पीने और आने-जाने की पूरी व्यवस्था सरकार की तरफ से की जाएगी. इसको लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी किया है.

लोक शिक्षण संचालनालय ने मेरिट में आए स्टूडेंट्स का चयन भी कर लिया है. सभी सलेक्टेड छात्र-छात्राओं को सुबह 10 बजे SCERT रायपुर में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही आदेश में बताया गया गया है कि हर एक छात्र के साथ एक छात्र की उपस्थिति अनिवार्य है.

आदेश में कहा गया है कि 10वीं और 12वीं में मेरिट में आए स्टूडेंट्स को 10 मई 2026 को आईपीएल का मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में दिखाया जाना है. संबंधित विद्यार्थियों के साथ एक शिक्षक एससीईआरटी रायपुर में 10 मई को सुबह 10 बजे पहुंचकर व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. जनसंपर्क विभाग के संचालक विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए आईपीएल के टिकट की व्यवस्था करने का कष्ट करें. जबकि रायपुर एससीईआरटी के संचालक को विद्यार्थियों और टीचर्स के रुकने और भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी को स्टूडेंट्स और टीचर्स को स्टेडियम तक आने-जाने की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है.

बता दें कि 10 मई को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच शाम साढ़े 7 बजे 10 मई को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में मैच का आयोजन होगा. ये मैच शाम साढ़े 7 बजे खेला जाएगा. हालांकि दोनों टीमें 10 मई के पहले ही स्टेडिम पहुंचकर प्रैक्टिस करेंगी. आरसीबी की टीम 8 मई को नवा रायपुर पहुंचेगी, जबकि मुंबई इंडियंस के भी 8 मई को पहुंचने की उम्मीद है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT; सीएम साय ने गृह जिले जशपुर से की सुशासन तिहार की औचक शुरुआत, मुख्यमंत्री का पहला पडाव चंदागढ़ में, बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

    अंबिकापुर, सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ में पहुंचकर संवेदनशील और जनकेंद्रित शासन की एक प्रभावशाली झलक प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर…

    FOREST; सागौन पेड़ों की अवैध कटाई, डबरी में छिपाई गई लकड़ी बरामद, वन अमले पर गिरेगी गाज

    बिलासपुर, मरवाही वनमंडल में सागौन प्लांटेशन से बड़े पैमाने पर सागौन पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। अब विभागीय…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…