IPL 2024; संजू सैमसन या फाफ डु प्लेलिस कौन बदलेगा इतिहास, एलिमिनेटर टीम के लिए आईपीएल खिताब जीतना नहीं आसान

नई दिल्ली; आईपीएल 2024 रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। ग्रुप स्टेज के सभी मैच खत्म हो गए हैं। प्लेऑफ की चार टीमें भी तय हो गई हैं। इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले और सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वालिफाई किया। तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स और चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रही। शीर्ष दो टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं। जबकि तीसरे और चौथे नंबर की टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाता है।

एलिमिनेटर टीम को ट्रॉफी जीतने के लिए लगातार तीन मैच जीतने होते हैं। जब जाकर चैंपियन का खिताब मिलता है। ऐसे में एलिमिनेटर खेलने वाली टीम के लिए खिताब जीतना आसान नहीं होता है। IPL के इतिहास में सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है, जब एलिमिनेटर खेलने वाली टीम चैंपियन बनी है। 2011 से क्वालिफायर और एलिमिनेटर सिस्टम शुरू हुआ है।

आसान नहीं होगा आरसीबी और आरआर के लिए

अब तक सनराइजर्स हैदराबाद 2016 में एलिमिनेटर जीतने के बाद चैंपियन बनी है। तब टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर थे। इस बार रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के लिए खिताब जीतना आसान नहीं होगा। दोनों ही टीमों को पूरा जोर लगाना होगा।

फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स को हराया था

2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने अंक तालिका में तीसरे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। तब हैदराबाद ने एलिमिनेटर मैच में केकेआर को 22 रनों से पटखनी दी थी। क्वालिफायर-दो में गुजरात लायन्स को 4 विकेट से हराया। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वालिफाई किया था। साथ ही क्वालिफायर-1 में उसने गुजरात को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। यहां फाइनल में हैदराबाद ने आरसीबी को 8 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

एलिमिनेटर

राजस्थान बनाम बेंगलुरु- अहमाबाद, 22 मई

क्वालिफायर-2

क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम बनाम एलिमिनेटर जीतने वाली टीम- चेन्नई, 24 मई

फाइनल

क्वालिफायर-1 की विजेता बनाम क्वालिफायर-2 की विजेता टीम- चेन्नई, 26 मई

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश