IPL 2026; पहला मुकाबला 28 मार्च को RCB और SRH के बीच खेला जाएगा, 12 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल जारी

नईदिल्ली, क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है, दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 19 वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. बीसीसीआई ने टाटा आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च से होगा और फिलहाल 12 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा.

RCB और SRH के बीच होगा पहला मुकाबला

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी पिछले सीजन की विनर है, इसलिए उन्हें पहला मैच अपने होम ग्राउन्ड में खेलने का मौका मिला है. इस रोमांचक मुकाबले के साथ आईपीएल के नए सीजन का रोमांच शुरू हो जाएगा, जहां फैंस को हर दिन हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे.

मुंबई-कोलकाता के बीच होगी दूसरी भिड़ंत

आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा से रोमांचक माने जाते हैं, ऐसे में फैंस को एक और हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है.

तारीखमैचवेन्यू
28/03/2026रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
vs
सनराइजर्स हैदराबाद
बेंगलुरू
29/03/2026मुंबई इंडियंस
vs
कोलकाता नाइट राइडर्स
मुंबई
30/03/2026राजस्थान रॉयल्स
vs
चेन्नई सुपर किंग्स
गुवाहाटी
31/03/2026पंजाब किंग्स
vs
गुजरारत टाइटंस
मुल्लांपुर
01/04/2026लखनऊ सुपर जायंट्स
vs
दिल्ली कैपिटल्स
लखनऊ
02/04/2026कोलकाता नाइट राइडर्स
vs
सनराइजर्स हैदराबाद
कोलकाता
03/04/2026चेन्नई सुपर किंग्स
vs
पंजाब किंग्स
चेन्नई
04/04/2026दिल्ली कैपिटल्स
vs
मुंबई इंडियंस
दिल्ली
04/04/2026गुजरात टाइटंस
vs
राजस्थान रॉयल्स
अहमदाबाद
05/04/2026सनराइजर्स हैदराबाद
vs
लखनऊ सुपर जायंट्स
हैदराबाद
05/04/2026रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
vs
चेन्नई सुपर किंग्स
बेंगलुरू
06/04/2026कोलकाता नाइट राइडर्स
vs
पंजाब किंग्स
कोलकाता
07/04/2026राजस्थान रॉयल्स
vs
मुंबई इंडियंस
गुवाहाटी
08/04/2026दिल्ली कैपिटल्स
vs
गुजरात टाइटंस
दिल्ली
09/04/2026कोलकाता नाइट राइडर्स
vs
लखनऊ सुपर जायंट्स
कोलकाता
10/04/2026राजस्थान रॉयल्स
vs
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
गुवाहाटी
11/04/2026पंजाब किंग्स
vs
सनराइजर्स हैदराबाद
मुल्लांपुर
11/04/2026चेन्नई सुपर किंग्स
vs
दिल्ली कैपिटल्स
चेन्नई
12/04/2026लखनऊ सुपर जायंट्स
vs
गुजरात टाइटंस
लखनऊ
12/04/2026मुंबई इंडियंस
vs
रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु
मुंबई
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; जीत और जीत का जश्न …

    हिंदुस्तान की क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार टी ट्वेंटी टूर्नामेंट का विश्वकप अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत लिया। 2024 में रोहित शर्मा और 2026 में सूर्य कुमार…

    T20; टीम इंडिया ने रचा इतिहास,भारत तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम

    अहमदाबाद, भारत ने वो कर दिखाया, जो दुनिया की किसी टीम ने आज तक नहीं किया था. टीम इंडिया तीसरी बार टी-20 चैंपियन बनने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां