IWD; कृषि कालेज की डीन डॉ. रत्ना नशीने ‘छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण सम्मान 2026’ से सम्मानित

0 समाज सेवा और युवा जागरूकता में उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मान

रायपुर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नवसृजन मंच छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित “छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण सम्मान 2026” समारोह में समाज सेवा, युवा जागरूकता और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए कृषि महाविद्यालय नारायणपुर की डीन डॉ. रत्ना नशीने को सम्मानित किया गया।

रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में गत दिवस आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। डीन डॉ. नशीने को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के माध्यम से युवाओं में सामाजिक जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा नारायणपुर और अबूझमाड़ जैसे आदिवासी क्षेत्रों में जनजागरूकता फैलाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया।

अतिथियों ने डॉ. रत्ना नशीने के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से युवाओं में समाज सेवा, जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को नई दिशा मिल रही है।कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रायपुर अंजली झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैकुंठपुर सुरेखा चौबे , महानिरीक्षक यातायात एवं रेल पुलिस, छत्तीसगढ़ मिलना कुर्रे, अध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग, छत्तीसगढ़ अमर सिंह छाबड़ा, एम्स रायपुर से जे. जया रेखा तथा ‘ये ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा’ संस्था की अध्यक्ष श्रीमती तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएँ और नागरिक उपस्थित रहे। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MASS MARRIAGE; गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह, 6,412 जोड़ों की शादी का ऐतिहासिक मिसाल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ ने सामाजिक समरसता, जनभागीदारी और संवेदनशील शासन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह…

    HOLI; सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ के विकास में कान्यकुब्ज समाज निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह समाज प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां