IWD; महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने डीन डॉ. रत्ना नशीने का सम्मान

रायपुर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एशियन न्यूज़ भारत एवं न्यूज़ प्लस 21 द्वारा राजाधानी रायपुर के सिंघानिया सरोवर में “आज की नारी –जज्बे को सलाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय नारायणपुर की अधिष्ठाता डॉ. रत्ना नशीने को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज की नारी समाज के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता से नई पहचान बना रही है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं के योगदान को सम्मान और नई प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और महिलाओं की उपलब्धियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। 

कार्यक्रम में समाज एवं नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली डॉ. रत्ना नशीने को सम्मानित किया गया। बता दें लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय नारायणपुर की अधिष्ठाता डॉ. रत्ना नशीने लंबे समय से ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण, कृषि जागरूकता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया है। बता दें कुछ समय पहले सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए नईदिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने डॉ. रत्ना नशीने को सम्मानित किया था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच पर श्री सिंघानिया , एशियन न्यूज़ भारत के एमडी एवं सीईओ भावेश तिवारी तथा अंकुर द्विवेदी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOVE;प्यार का कोई मजहब नहीं, मुस्लिम महिला जेलर ने पूर्व कैदी से रचाई शादी, बजरंग दल ने निभाया ‘भाई’ का फर्ज

     केंद्रीय जेल सतना में पदस्थ मुस्लिम महिला सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून ने हिंदू युवक धर्मेंद्र सिंह से प्रेम विवाह कर भाईचारे और इंसानियत की मिसाल पेश की है। जेल…

    HARI KIRTAN; अष्टपहरी नामयज्ञ संकीर्तन राजधानी रायपुर में 9 एवं 10 मई को,कलश यात्रा 8 को निकलेगी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आगामी 9 और 10 मई को अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन का अनुष्ठान किया जा रहा है। श्री जगन्नाथ…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…