NAVRATRI; पं विजय झा बोले-महामाया मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारी शुरु,ज्योति शुल्क जमा होंगे 18 मार्च तक

रायपुर, रायपुर राजधानी स्थित श्री महामाया देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक कार्य क्रमों के सुचारू संचालन हेतु मंदिर समिति द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही हैं।

न्यास समिति के सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक एवं मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने बताया है कि नव रात्रि के दौरान मां महामाया की आराधना के लिए प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए मनो कामना तेल ज्योति की व्यवस्था की गई है। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त भाग लेते हैं। व्यवस्थापक पंडित झा ने बताया है कि मनो कामना तेल ज्योति के लिए 700 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च रात्रि 9 बजे तक निश्चित की गई है। वहीं जो श्रद्धालु ऑनलाइन से पंजीयन कराना चाहते हैं, उनके लिए 18 मार्च दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ही पंजीयन कराकर अपनी मनोकामना ज्योति सुनिश्चित कर लें।

नौ दिनों तक प्रतिदिन विशेष पूजा अर्चना

मंदिर परिसर में साफ सफाई, आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया जा रहा है, जिससे नवरात्रि के दौरान भक्तों को आध्यात्मिक और भक्ति-मय वातावरण का अनुभव हो सके। इसके अतिरिक्त दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर में विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक प्रतिदिन विशेष पूजा अर्चना, दुर्गा सप्तशती पाठ, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां महामाया के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने मंदिर पहुंचते हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम

समिति ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे समय पर पंजीयन कराकर इस धार्मिक अनुष्ठान का लाभ लें और मां महामाया की कृपा प्राप्त करें। नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि सभी श्रद्धालु शांतिपूर्वक दर्शन कर सकें। मंदिर प्रशासन और समिति के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि के अवसर पर हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंच कर मां महामाया की आराधना करेंगे और प्रदेश की सुख-समृद्धि व शांति की कामना करेंगे। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRIBAL DAY; भारी भीड़ एवं गगनभेदी नारों के बीच अंतागढ़ में आदिवासी अस्मिता और अधिकारों का महाकुंभ

    15 सूत्रीय मांगों को लेकर उठी बुलंद आवाज कांकेर, ढोल-मांदर की थाप, पारंपरिक वेशभूषा में सजे हजारों लोग और आदिवासी अधिकारों के नारों से रविवार को अंतागढ़ का उन्मुक्त खेल…

    80 वें स्वतंत्रता पर सीएम साय राजधानी में करेंगे ध्वजारोहण, उपमुख्यमंत्री अरुण साव दुर्ग और विजय शर्मा बस्तर में फहराएंगे तिरंगा

    0 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहणरायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 15 अगस्त, को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र