COUNSELLING; 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, हजारों सीटें, जेईई के बाद जोसा काउंसलिंग से कैसे मिलेगा एडमिशन?

0 जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2 जून 2025 को जारी होगा, जोसा काउंसलिंग 3 जून 2025 से शुरू होगी

नई दिल्ली, जोसा का फुल फॉर्म जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी है. इसके जरिए भारतीय इंजीनियरिंग और टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाया जाता है. यह काउंसलिंग प्रक्रिया JEE Advanced रिजल्ट के आधार पर आयोजित की जाती है. जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद जोसा काउंसलिंग 2025 शुरू होगी. इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन रिलीज किया जाएगा.

जोसा काउंसलिंग 3 जून 2025 से शुरू होने की संभावना है. जोसा काउंसलिंग 2025 का पूरा शेड्यूल और राउंड-वार तारीखें ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर अपडेट की जाएंगी. जोसा काउंसलिंग में 5 मुख्य राउंड्स होंगे. अगर इसके बाद भी किसी प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थान में सीटें खाली रहती हैं तो CSAB (Central Seat Allocation Board) कुछ स्पेशल एक्सट्रा राउंड्स आयोजित करेगा.

जोसा काउंसलिंग 2025 के लिए पात्रता

जोसा काउंसलिंग में शामिल होकर टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए कुछ पात्रता तय की गई है-

IIT में एडमिशन के लिए: उम्मीदवार का जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट में क्वॉलिफाई होना और वैध रैंक प्राप्त करना अनिवार्य है.

NITs, IIEST, IIITs और GFTIs के लिए: उम्मीदवार का जेईई मेन 2025 परीक्षा में वैध रैंक हासिल करना अनिवार्य है.

कक्षा 12वीं (या समकक्ष) में 2024 या 2025 में उत्तीर्ण होना चाहिए. इसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित अनिवार्य विषय होने चाहिए.

न्यूनतम अंक: सामान्य वर्ग के लिए 75% कुल अंक (SC/ST/PwD के लिए 65%) या अपनी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शीर्ष 20 परसेंटाइल में होना चाहिए.

राष्ट्रीयता: भारतीय नागरिक या विदेशी नागरिक (Foreign Nationals/PIO), जो JEE Advanced 2025 में न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों.

खास नोट:
PwD (Persons with Disabilities) उम्मीदवारों के लिए शारीरिक सत्यापन अनिवार्य है, जो काउंसलिंग के पहले दिन से शुरू होगा और राउंड्स के दौरान चलेगा.
उम्मीदवारों को JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग पूरी करनी होगी.

जोसा काउंसलिंग से कहां एडमिशन मिलेगा?

जोसा काउंसलिंग 2025 के जरिए 100 से ज्यादा संस्थानों में एडमिशन संभव है, जिनमें शामिल हैं:
23 आईआईटी
31 एनआईटी
1 IIEST
26 ट्रिपल आईटी
40 GFTIs (Government Funded Technical Institutes)

आईआईटी और एनआईटी में कितनी सीट्स हैं?

कुल सीटें (2024 डेटा के आधार पर): पिछले साल जोसा काउंसलिंग के जरिए कुल 59,937 सीटें उपलब्ध थीं. 2025 के लिए सटीक जोसा सीट मैट्रिक्स जून 2025 में josaa.nic.in पर जारी होगी.

2024 में सीटों का विवरण (संस्थान-वार):
आईआईटी: 17,385 सीटें
एनआईटी: 23,954 सीटें
आईआईआईटी: 7,746 सीटें
GFTIs: 8,067 सीटें

जोसा काउंसलिंग 2025 प्रक्रिया

जोसा काउंसलिंग में प्रमुख तौर पर 5 चरण हैं-

1- रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग: 3 जून 2025 से शुरू, उम्मीदवारों को josaa.nic.in पर जेईई मेन 2025 एप्लिकेशन नंबर, नाम, माता का नाम और जन्म तिथि के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा. OTP वेरिफिकेशन के बाद चॉइस फिल कर सकेंगे.

2- सीट आवंटन: मेरिट, चॉइस प्राथमिकता और सीट उपलब्धता के आधार पर 5 राउंड्स में सीटें आवंटित की जाएंगी.

3- सीट स्वीकृति शुल्क (SAF): सामान्य वर्ग के लिए 35,000 रुपये, SC/ST/PwD के लिए 15,000 रुपये.

4- जोसा काउंसलिंग 2025 में विकल्प
Freeze: सीट स्वीकार कर आगे के राउंड्स में भाग न लेना.
Float: सीट स्वीकार करना लेकिन बेहतर संस्थान/कोर्स के लिए राउंड्स में भाग लेना.
Slide: सीट स्वीकार करना लेकिन उसी संस्थान में बेहतर कोर्स के लिए राउंड्स में भाग लेना.

5- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: सीट आवंटन के बाद उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग सेंटर पर दस्तावेज सत्यापन और शुल्क भुगतान करना होगा.

CSAB विशेष राउंड: अगर जोसा राउंड्स के बाद सीटें खाली रहती हैं तो CSAB विशेष राउंड्स अक्टूबर 2025 में आयोजित होंगे.

जोसा काउंसलिंग 2025 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  1. जेईई मेन/जेईई एडवांस्ड 2025 स्कोरकार्ड
  2. कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  3. पासपोर्ट साइज फोटो (3, रजिस्ट्रेशन के समय अपलोड की गई)
  4. सरकारी फोटो पहचान पत्र
  5. श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  6. जन्म तारीख का प्रमाण
  7. सीट स्वीकृति शुल्क रसीद
  • Related Posts

    SWAYAM; कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वयं पोर्टल पर 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध

    0 सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश महासमुंद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित SWAYAM पोर्टल के माध्यम से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों…

    NEET; नीट परीक्षा 3 मई को, 45 हजार स्टूडेंट्स पर रहेगी कैमरे की नजर, 3 घंटे पहले पहुंचना होगा प्रवेश परीक्षा

    रायपुर, मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए रविवार 3 मई को होने वाली नीट यूजी में विद्यार्थियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। नेशनल टेस्टिंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…