RESULT;इस स्कूल के बच्चों का रिजल्ट 23.52% ,8 पास 26 छात्र फेल,ग्रामीणों ने की शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग

रायपुर, धमतरी जिले के ग्राम लोहरसी के ग्रामीण समेत छात्राओं ने शासकीय हाईस्कूल लोहरसी में पदस्थ प्राचार्य समेत शिक्षकों की कार्यशैली को लेकर शिकायत की है। 10 वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 34 छात्रों में से 8 पास हुए। इसमें भी तीन छात्र ग्रेस में पास हुए है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक-शिक्षिकाओं की निष्क्रियता के चलते स्कूल में शिक्षा का स्तर तेजी से गिर रहा है। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। मांग पूरी नहीं होने स्कूल में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।

ग्राम पंचायत लोहरसी की सरपंच महेश्वरी गजेन्द्र के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण धनेश्वरी बाई, जगेश्वरी, अनुसुइया यादव, घनश्याम सेन, गोवर्धनलाल, जानकी बाई, पोषण लाल साहू ने बताया कि गांव में कक्षा-9 वीं से लेकर 12 वीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही है। स्कूल में छात्रा-छात्राओं की कुल दर्ज संख्या 75 है।

शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा स्कूल में ठीक से पढ़ाई नहीं कराया जाता, जिससे शिक्षा का स्तर गिर रहा है। 10 वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 34 बच्चे परीक्षा दिलाए। इसमें से 7 सेप्लीमेंट्री, 19 छात्र-छात्राएं गणित और अंग्रेजी विषय में फेल हुए हैं। 3 ग्रेस लेकर उत्तीर्ण हुए हैं। शाला का परीक्षा परिणाम 23.52 प्रतिशत आया है। उन्होंने बताया कि  स्कूल में अंग्रेजी, गणित समेत अन्य विषयों को मिलाकर कुल 6 शिक्षक-शिक्षिकाएं पदस्थ हैं।

शिक्षक-शिक्षिकाओं की उदासीनता के चलते बच्चे पढ़ाई में काफी कमजोर हो रहे हैं। पूर्व में शाला विकास समिति के अध्यक्ष व सदस्यों ने प्रभारी प्राचार्य को लिखित शिकायत देकर शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार करने की मांग की गई थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। पश्चात 5 अक्टूबर 2024 को डीईओ को लिखित शिकायत की गई थी। कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। इस अवसर पर जानकी बाई, बैसाखिन साहू, कुमारी साहू, अरूण साहू समेत ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कोचिंग के लिए बनाते हैं दबाव

कक्षा-10 वीं की छात्रा एकता नेताम, योगिता साहू, भूमिका साहू, पूनम बंजारे, दीपिका साहू ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई का स्तर अच्छा नहीं है। कुछ शिक्षक कोचिंग के लिए भी दबाव बनाते हैं। जानकारी मिलने पर पालकों ने इसका विरोध भी किया। गुरूवार को पालक समिति के सदस्यों के साथ पहुंची छात्राओं ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। अधिकारी ने टीम भेजकर जांच कराने की बात कही है।

  • Related Posts

    PROMOTION; व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी शामिल, 16 अभ्यर्थी नदारद

    रायपुर,लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग शासकीश् शिक्षक शिखा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर…

    SCHOOL; भारत में 11 लाख शिक्षक पद खाली, सिंगल टीचर के भरोसे 1 लाख स्कूल, छत्तीसगढ में 2461 स्कूल एक शिक्षकीय

    नईदिल्ली, दुनियाभर में 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत साल 1994 में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा