JOB; एयरपोर्ट अथॉरिटी की इस कंपनी में 436 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन

नई दिल्ली, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की कंपनी एएआइ कार्गो लॉजिस्टिक्स एण्ड एलायड सर्विसेस कंपनी लिमिटेड (एएआइसीएलएएस) द्वारा विभिन्न असिस्टेंट (सिक्यूरिटी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। वाराणसी, देहरादून, रायपुर, वडोदरा, भुवेश्वर, ग्वालियर, अमृतसर, इंदौर, पुणे आदि समेत देश के विभिन्न शहरों में संचालित विभिन्न एयरपोर्ट के लिए की जा रही कुल 436 पदों की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी बुधवार, 15 नवंबर 2023 को समाप्त होने जा रही है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना अप्लीकेशन सबमिट कर लें।

कहां और कैसे करें आवेदन?

एएआइसीएलएएस में सिक्यूरिटी असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, aaiclas.aero पर करियर सेक्शन में दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित है, जिसका भुगतान आवेदन के दौरान ही ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये ही है। शुल्क भुगतान की भी आखिरी तारीख आज ही है।

कौन कर सकता है आवेदन?

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कार्गो लॉजिस्टिक्स एण्ड एलायड सर्विसेस कंपनी लिमिटेड में असिस्टेंट (सिक्यूरिटी) के पदों पर भर्ती के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। एससी व एसटी उम्मीदवारों के लिए कम से कम 55 फीसदी अंक ही होने चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 1 अक्टूबर 2023 को 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को अंग्रेजी व हिंदी के अतिरिक्त स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। योग्यता की अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MCL;महानदी कोलफील्ड लिमिटेड में 667 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन 6 अप्रैल तक

    नई दिल्ली, महानदी कोलफील्ड लिमिटेड (MCL) ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 667 रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 16 मार्च 2026 से…

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    नई दिल्ली, अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए भारतीय सेना ने आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया है। सेना में 25 हजार से अधिक पदों पर युवाओं की भर्ती की…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां