JOBS;इजराइल के लिए छत्तीसगढ़ में युवाओं की भर्ती होगी, 2 लाख तक मिलेगा वेतन, 3500 पदों पर भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

रायपुर,  विदेशों में नौकरी की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खबर है. जहां गरियाबंद जिला जनसंपर्क की तरफ से प्रेस रिलीज जारी की गई है. जिसके तहत इजराइल में ‘होम बेस्ड केयर गिवर’ के 3,500 पदों पर भर्ती निकली है. इस भर्ती प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवार को रहने और खाने की सुविधा भी मिलेगी और साथ ही प्रति माह लगभग 2 लाख रुपए वेतन के रूप में मिलेंगे. जारी प्रेस रिलीज में भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है.

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र गरियाबंद के अनुसार यह भर्ती नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएसडीसी) के माध्यम से की जा रही है. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से दो वर्ष के अनुबंध पर होगी, जिसे आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकेगा.इजरायल में नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को वेतन के अलावा आवास, भोजन और चिकित्सा बीमा जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी. इसके अतिरिक्त 9 दिन का राष्ट्रीय अवकाश, 16 दिन का वार्षिक अवकाश तथा सप्ताह में छह दिन कार्य करने की व्यवस्था रहेगी.

भर्ती के लिए आवेदक की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होना आवश्यक है. उम्मीदवार का न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण होना तथा इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय का अध्ययन किया होना अनिवार्य है. साथ ही कम से कम तीन वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट होना चाहिए. वहीं अभ्यर्थी शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए.

भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन, स्वास्थ्य परीक्षण, पुलिस क्लियरेंस और इजराइली नियोक्ता द्वारा वीडियो इंटरव्यू के माध्यम से अंतिम चयन किया जाएगा. इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. साथ ही युवाओं से भर्ती के नाम पर सक्रिय दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की अपील भी की गई है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TEACHER; छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षकों की होगी भर्ती, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया,परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश की शासकीय स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के…

    JOBS; बस्तर फाइटर्स भर्ती नियम में बदलाव, युवाओं के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ ने बस्तर फाइटर्स भर्ती नियमों में संशोधन कर स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के इस नीतिगत बदलाव से बस्तर संभाग के लगभग 5,800…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र