JOBS; युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 8 जून को लग रहा अप्रेंटिसशिप मेला, 10वीं 12वीं पास करे आवेदन

 महासमुंद, महासमुंद जिले के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास का बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 8 जून को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), महासमुंद द्वारा 8 जून को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला प्रात: 9 बजे से आईटीआई परिसर, लभराखुर्द बीज निगम के पास, महासमुन्द में आयोजित होगा।


प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ने बताया कि अप्रेंटिसशिप के अंतर्गत अधिक से अधिक उद्योग एवं प्रतिष्ठानों को राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे युवाओं को उद्योगों में प्रशिक्षण एवं रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिल सके।

अप्रेंटिसशिप मेले में समस्त उद्योग, प्रतिष्ठान एवं निजी संस्थान अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट उपलब्ध कराने के लिए सम्मिलित हो सकते हैं। वहीं आईटीआई उत्तीर्ण एवं अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवा समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ 8 जून को प्रात: 10 बजे से आईटीआई परिसर में उपस्थित होकर मेले में सहभागिता कर सकते हैं।

मेले के दौरान प्रशिक्षणार्थियों एवं औद्योगिक-प्रतिष्ठानों के लिए राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर स्पॉट पंजीयन की विशेष सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इससे अभ्यर्थियों एवं नियोजकों को मौके पर ही पंजीयन और आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, महासमुंद से संपर्क कर सकते हैं।

अप्रेंटिसशिप मेले में क्या होता है?

  • कंपनियां अपनी रिक्त अप्रेंटिस पदों की जानकारी देती हैं।
  • उम्मीदवारों का पंजीयन और दस्तावेज सत्यापन किया जाता है।
  • इंटरव्यू या स्क्रीनिंग के जरिए चयन किया जाता है।
  • चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के साथ मासिक स्टाइपेंड (भत्ता) दिया जाता है।
  • प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाण पत्र मिलता है, जो भविष्य में नौकरी पाने में मददगार होता है।
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TEACHER; छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षकों की होगी भर्ती, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया,परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश की शासकीय स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के…

    JOBS; बस्तर फाइटर्स भर्ती नियम में बदलाव, युवाओं के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ ने बस्तर फाइटर्स भर्ती नियमों में संशोधन कर स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के इस नीतिगत बदलाव से बस्तर संभाग के लगभग 5,800…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र