JOBS; कैनरा बैंक में बिना परीक्षा 3500 पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका

नईदिल्ली, पढ़ाई पूरी करने के बाद बैंक में नौकरी पाने का सपना है, तो आप अप्रेंटिसशिप के जरिए इसकी बढ़िया ट्रेनिंग ले सकते हैं। कैनरा बैंक ने हाल ही में 3500 पदों पर अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करने का ऐलान किया है। इससे जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन भी बैंक द्वारा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट canarabank.bank.in पर जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस 1 अक्टूबर से ऑनलाइन शुरू होगा। लिंक एक्टिव होते ही देशभर के युवा इसमें अप्लाई कर सकेंगे।

दरअसल, पब्लिक सेक्टर बैंक कैनरा बैंक अपने यहां फ्रेसर्स को काम सीखने का बेहतरीन मौका मिल रहा है। अप्रेंटिस की पोस्ट पर चुने गए उम्मीदवारों को बैंक की ब्रांचों में कर्मचारियों के साथ काम करना होगा। इस दौरान उन्हें बैंक से जुड़े छोटे-बड़े हर तरीके के काम की नॉलेज होगी। यह अनुभव अभ्यर्थियों की प्रैक्टिल समझ तो बढ़ाएगा ही साथ में उनके सीवी को भी मजबूत बनाएगा। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार समेत अलग-अलग राज्यों के लिए रिक्तियां आई हैं।

कैनरा बैंक अप्रेंटिस के लिए योग्यता

  • उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषया में ग्रेजुएट होना चाहिए या समकक्ष योग्यता हासिल की हो।
  • ग्रेजुएशन की डिग्री 1 जनवरी 2023 से पहले और 1 सितंबर 2026 के बाद की नहीं होनी चाहिए। दोनों तारीखें भी काउंट की जाएंगी।
  • अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल तक होनी चाहिए। इसे जन्मतिथि के हिसाब से भी ऐसे समझ सकते हैं कि जिन अभ्यर्थियों का जन्म 2 सितंबर 1998 से पहले और 1 सितंबर 2006 के बाद हुआ है, वो इस भर्ती में अप्लाई नहीं कर सकेंगे।
  • उम्र सीमा में एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को 3 साल, पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल, विधवा/तलाकशुदा/पति से अलग से हुईं महिलाएं जिन्होंन फिर से शादी नहीं की उन्हें भी छूट मिलेगी।
  • उम्र, योग्यता का निर्धारण 1 सितंबर 2026 के आधार पर किया जाएगा।
  • डिग्री और उम्र के अलावा आवेदक जहां से अप्लाई कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा की नॉलेज भी होनी चाहिए। कैनरा बैंक भर्ती की जरूरी जानकारी
बैंककैनरा बैंक
पदअप्रेंटिस
रिक्तियां3500
ऑफिशियल वेबसाइटwww.canarabank.bank.in
आवेदन कब से शुरू1 अक्टूबर 2026
अप्लाई करने की आखिरी तारीख17 अक्टूबर 2026
अप्रेंटिस की अवधि12 महीने
ट्रेनिंग की जगहकोर्स के अनुसार चुनिंदा शाखाओं में कैंडिडेट्स को जॉब ट्रेनिंग मिलेगी।
स्टाइपेंड₹16,650/- प्रति माह
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशनCanara Bank Apprentice Notification 2026 PDF

बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन

  • मेरिट लिस्ट: जो अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन करेंगे उसमें से 12वीं/ (HSC/10+2)/डिप्लोमा परीक्षा में प्राप्त नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। यह स्टेटवाइज तैयार होगी। जिसमें अगर से ज्यादा अभ्यर्थियों के एक जैसे अंक होंगे, तो फिर उम्र में बड़े अभ्यर्थी प्रेफरेंस दी जाएगी। 12वीं/डिप्लोमा परीक्षा में अभ्यर्थी के अंक 60 प्रतिशत से कम नहीं होने चाहिए। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों के लिए ये मार्क्स 55 प्रतिशत रखे गए हैं। इसके लिए कोई भी लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। इसीलिए परीक्षा का कोई भी झंझट नहीं होगा।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेश और लोकल लैंग्वेज टेस्ट से भी गुजरना होगा।
  • लोकल लैंग्वेज टेस्ट: जिन अभ्यर्थियों ने 10वीं/12वीं में लोकल लैंग्वेज की पढ़ाई की है और मार्कशीट में वह अंकित है, तो उन्हें यह टेस्ट नहीं देना होगा। बाकी अभ्यर्थियों को इसमें शामिल होना होगा। रजिस्ट्रेशन फीस कितनी लगेगी?

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगिरी के लिए कोई भी एप्लिकेशन फीस नहीं हैं। इनके अलावा अन्य सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को ₹500 फीस भरनी होगी। यह नॉन रिफेंडेबल नहीं होगी। बताते चले कि अप्रेंटिसशिप का फॉर्म अप्लाई करने से पहले कैंडिडेट्स को NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके अपनी एनरोलमेंट आईडी जनरेट करनी होगी। आवेदन के लिए आपकी इसकी जानकारी देनी होगी।

12 महीने की अप्रेंटिसशिपा ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को NATS-जॉइंट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जिसका इस्तेमाल अभ्यर्थी आगे जॉब के लिए भी कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी कैनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DRDO; आईटीआई पास आउट के लिए डीआरडीओ में नई भर्ती, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर

    नईदिल्ली, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन आईटीआई वालों को नई अपॉर्चुनिटी दे रहा है। डीआरडीओ ने अपने दिल्ली स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च (DIPR) के लिए अप्रेंटिस की नई…

    JOBS; 8,720 पदों पर होगी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु, राज्यस्तरीय रोजगार मेला 7- 8 अक्टूबर को रायपुर में

    *10वीं-12वीं से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग एवं स्नातकोत्तर युवाओं तक के लिए रोजगार के अवसर रायपुर, प्रदेश के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अधिकाधिक अवसर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर