JOBS;ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन 30-31दिसम्बर को

*दस्तावेज सत्यापन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सड्डू रायपुर में *

रायपुर, राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में तृतीय श्रेणी के प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती हेतु अगले चरण का दस्तावेज सत्यापन दिनांक 30 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सड्डू रायपुर में किया जाएगा। 30 दिसम्बर को प्रशिक्षण अधिकारी के इलेक्ट्रिशियन, कम्प्युटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, कारपेंटर, टर्नर एवं फिटर ट्रेड तथा दिनांक 31 दिसम्बर को प्रशिक्षण अधिकारी के ड्राईवर कम मैकेनिक, मशीनिष्ट, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वर्कशॉप कैल्कुलेशन एण्ड साइंस एंड इंजीनियरिंग ड्राइंग, वायरमैन, वेल्डर, शीट मेटल वर्कर, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस (अंग्रेजी) एवं सिविंग टेक्नोलॉजी ट्रेड के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु उपस्थित होना होगा। साथ ही दिनांक 31 दिसम्बर को छात्रावास अधीक्षक/ छात्रावास अधीक्षिका के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन उपरांत अगले दिन दोपहर 12:00 बजे तक दस्तावेज सत्यापन स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इस चरण हेतु रिक्त/संभावित-रिक्त पदों के विरूद्ध लगभग दस गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया जा रहा है। दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाये जाने के आधार पर चयन हेतु किसी अभ्यर्थी का कोई दावा नहीं होगा।
अभ्यर्थी उक्त चरण के दस्तावेज सत्यापन हेतु अपने अध्यापकीय अनुभव के दौरान प्राप्त किए गए वेतन के बैंक द्वारा सत्यापित स्टेटमेंट सहित अपने समस्त दस्तावेज तैयार रखें। इस चरण हेतु दस्तावेज सत्यापन में बुलाये जाने वाले विभिन्न व्यवसायों के अभ्यर्थियों के कटऑफ अंक व्यापम द्वारा जारी मेरिट के आधार पर पृथक से जारी किये जा रहे हैं। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर रोजगार एवं प्रशिक्ष संचालनालय की वेबसाइट http://cgiti.cgstate.gov.in/ तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें। 

  • Related Posts

    TEACHER; शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर!, छत्तीसगढ़ में निकली 2292 पदों पर भर्ती

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भर्ती की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग…

    JOB;गूगल में इंटर्नशिप का मौका, स्टूडेंट रिसर्च प्रोग्राम के लिए करें अप्लाई, मिलेगा दो लाख तक स्टाइपेंड

    नईदिल्ली, कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस और मशीन लर्निंग/स्टैटिक्स के बीटेक/एमटेक छात्रों के लिए गूगल में काम करने का मौका है. गूगल स्टूडेंट रिसर्च प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन मांगे गए…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…