JUNGLE SAFARI; बिजली के शावकों के नामकरण की तैयारी, अगस्त में बाघिन ने दिया था जन्म

रायपुर , जंगल सफारी में अगस्त में बाघिन बिजली ने चार शावकों को जन्म दिया था, लेकिन अब तक इन शावकों का नामकरण नहीं हुआ है। बताया जाता है कि इन शावकों के नाम संभवत: राम, लक्ष्मण, भरत रख सकते हैं। इसके लिए जंगल सफारी प्रबंधक ने बड़े अधिकारियों से अनुमति मांगी है।

डाक्टरों ने बताया कि बाघिन बिजली ने जिन शावकों को जन्म दिया है, उसमें तीन नर और एक मादा हैं। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल अभी यह भी तय नहीं है कि शावकों को ‘जू ‘में रखेंगे या सफारी में। इन शावकों को जन्म देने वाली बिजली की उम्र साढ़े सात साल की है। फिलहाल इन सभी को सुरक्षित पिंजरे में रखा गया है।

बताया जाता है कि जन्म के बाद छह माह तक शावकों में संक्रमण फैलाने का डर अधिक रहता है। इस वजह से उन्हें पिंजरे में ही रखा गया है। अब छह माह से अधिक के हो गए। अब उन्हें पिंजरे से बाहर निकालने की तैयारी है। पर्यटक जल्दी ही देख सकेंगे।

बाघिन बिजली का नामकरण भी जंगल सफारी में हुआ था

अफसरोंं ने बताया कि जंगल सफारी में बाघों की संख्या सात से 11 हो गई है। बिजली बाघिन भी यहीं की है। उसका नामकरण 2017 में हुआ था। अब बाघिन के शावकों को संक्रमण का खतरा नहीं है। उन्होंने बताया कि जंगल सफारी में चार साल के बाद नए मेहमान आने की खुशी में दो प्रसूति गृह बनाए गए थे, जिनमें शावकों के जन्म से 15 दिन पहले बाघिन को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; सर्वोच्च न्यायालय में याचिका खारिज, 582 कृषि अधिकारियों की पदोन्नति निरस्त

    2019 में जारी वरिष्ठता सूची के आधार पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की पदोन्नतियां सुनिश्चित कराने संघ की आगामी रणनीति तैयार रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के…

    UPSC; छत्तीसगढ़ में पूर्णकालिक DGP की नियुक्ति में देरी, यूपीएससी ने मुख्य सचिव को भेजा नोटिस

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मुख्य सचिव को कड़ा पत्र भेजकर…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां