LECTURE; नारायण बोले-भारत की समृद्ध संस्कृति, विरासत, परंपराओं और रीति-रिवाजों और उसकी  विविधता को जानना जरुरी

0 विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत  व्याख्यान माला

नारायणपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र केरलापाल, नारायणपुर द्वारा विकसित  भारत @ 2047  कार्यक्रम के अंतर्गत “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” व्याख्यानमाला रखी गई।  इस  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नारायण नामदेव , सामाजिक कार्यकर्ता , बिलासपुर  विशिष्ट अतिथि खेमलाल  नाग, नारायानपुर  राम दयाल कंकेर , डॉ. दिब्येंदु दास कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख तथा मोरधवज दास मणिकपुरी, शिक्षक उच्च प्राथमिक शाला  उपस्थित थे।  

मुख्य अतिथि और प्रमुख वक्ता नारायण  नामदेव  ने कहा कि भारत एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से भरपूर देश है, जिसमें अनेक जातियाँ, भाषाएँ, धर्म और संस्कृतियाँ आपसी रूप से मिलकर विशेषता बनाती हैं। हमारे देश में विभिन्न प्रांतों में अलग-अलग सांस्कृतिक परिपर्णाएँ, त्योहार, और परंपराएँ हैं, लेकिन हम सभी एक ही मातृभूमि के नागरिक हैं।  “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के माध्यम से भारत की समृद्ध संस्कृति, विरासत, परंपराओं और रीति-रिवाजों और उसकी  विविधता को जाने। हमें अपने विभिन्नता को समृद्धि का स्रोत बनाने के लिए उपयोग करना चाहिए, न कि भेदभाव और विवाद को बढ़ावा देना चाहिए। हमें एक-दूसरे के साथ सहयोग करने में रुचि रखनी चाहिए और भारतीय समाज को एकता की दिशा में प्रेरित करना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता एवं कार्यक्रम  अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना  कृषि महाविद्यालय एवं अनुशंधान केंद्र केरलापाल नारायणपुर डॉ. रत्ना नशीने ने की । डॉ. रत्ना नशीने  ने कहा कि भारत  देश में विभिन्नता का होना गौरव की बात है, क्योंकि यह हमारी समृद्धि का स्रोत है। विभिन्न भाषाएँ और भाषाओं का विकास हमारे सांस्कृतिक और भाषाई धरोहर का हिस्सा है। हमें इसे समझने की कोशिश करनी चाहिए कि हर भाषा और संस्कृति की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है और यह सभी का संयम और समरसता का प्रतीक है। “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के विचार से हमें सामरसता और सद्भावना की महत्ता की समझ मिलती है। हमें अपने समाज में सभी वर्गों, जातियों और धर्मों के लोगों के साथ मिलकर रहने की कल्पना करनी चाहिए और उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। तभी हम विकसित भारत का सपना साकार कर सकते है। 

इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय से अतिथि शिक्षक सूर्यकांत चौबे, किशोर मंडल, डॉ.सुमित, डॉ. कृष्णा गुप्ता, डॉ. नवनीत ध्रुवे के साथ साथ  कृषि महाविद्यालय एवं अनुशंधान केंद्र केरलापाल नारायणपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना  स्वयं सेवक अंगद राज बग्गा, कीर्ति साहू,  एवं गरिमा, अंकिता  मण्डल, प्रीति संगले , निखिल झा, कौशलया, एवं अन्य उपस्थित थे। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    धींगरा अध्यक्ष, प्रो.छाबड़ा कार्यकारी अध्यक्ष, टी.एस.जब्बल सलाहकार बने

    0 वेलफेयर एसोसियेशन पदाधिकारियों का सर्वसम्मत चुनाव 0 बी.एस.सलूजा सचिव और विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष बने रायपुर, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने गत शनिवार को अपनी वार्षिक बैठक में नए…

    RAM MANDIR; रामसेवकों का दल रायपुर से अयोध्‍या रवाना, CM साय ने दिखाई हरी झंडी, 60 दिनों तक रामभक्‍तों को कराएंगे भोजन

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन के लिए रामलला के ननिहाल रायपुर से हरी झंडी दिखाकर रामसेवकों की टीम को रवाना किया। रायपुर के श्रीराम मंदिर…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….