LIQUOR SCAM;कोर्ट में पेश करने से पहले पप्पू ढिल्लन के घर EOW की दबिश, सील की गई आलमारियों की जांच

दुर्ग, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दूसरे दिन कल ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम फिर से भिलाई पहुंची। शराब घोटाले के आरोप में ईओडब्ल्यू की रिमांड पर चल रहे होटल कारोबारी त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन के घर पर ईओडब्ल्यू के अधिकारी पहुंचे । इसके साथ ही विजय भाटिया के घर पर भी ईओडब्ल्यू की टीम के पहुंचने की खबर है।

बताया जा रहा है कि त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन के घर से शराब घोटाले से जुड़े कुछ दस्तावेज जब्त करने के लिए टीम पहुंची हुई है। वहीं विजय भाटिया अभी भी ईओडब्ल्यू की गिरफ्त से बाहर है। बता दें कि त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन और विजय भाटिया, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी हैं।

जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू के करीब दर्जन भर अधिकारी होटल कारोबारी त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन के नेहरू नगर पूर्व स्थित घर पर पहुंचे हैं। त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन की गिरफ्तारी के बाद ईओडब्ल्यू ने उसकी घर की आलमारियों को सील कर दिया था। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद ईओडब्ल्यू को कुछ अहम जानकारी मिलने की चर्चा है।

बताया जा रहा है कि उसी जानकारी के आधार पर ईओडब्ल्यू की टीम कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त करने के लिए उसके घर पर पहुंची है। फिलहाल अभी ईओडब्ल्यू के अधिकारी जांच कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन के बंगले के सभी गेट पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।इसके साथ ही ईओडब्ल्यू की टीम विजय भाटिया के घर पर भी पहुंची है। हालांकि बताया जा रहा है कि विजय भाटिया अभी भी फरार है। ईओडब्ल्यू के अधिकारी उसके घर पर भी जांच कर रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; रेत लदे हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम,अवैध ढुलाई का दुष्परिणाम

    रायपुर, राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के गोबरा नवापारा में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने एक अज्ञात व्यक्ति को अपनी चपेट में…

    CRIME; LPG की किल्लत के बीच गैस एजेंसी में तैनात बाउंसर ने ग्राहक को पीटा

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई के गैस एजेंसियों में अब गैस एजेंसी के संचालक बाउंसर तैनात करने लगे हैं। इस बीच खुर्सीपार इलाके में स्थित शताक्षी गैस…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम