LOK SABHA ELECTIONS; छत्‍तीसगढ़ में भाजपा के ‘मिशन 11’ पर काम शुरु, रूठों को मनाने खुलेगा निगम- मंडल का पिटारा

रायपुर, विधानसभा चुनाव 2023 में बड़ी जीत हासिल करने के बाद भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए मशक्कत तेज कर दी है। इसके लिए सभी लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी को पुराने नेताओं को सक्रिय करने एवं नाराज नेताओं को मनाने की कवायद भी शुरु कर दी गई है। जल्द ही निगम मंडल और संसदीय सचिव की नियुक्तियां की जा सकती है।

छत्‍तीसगढ़ में भाजपा के ‘मिशन 11’ पर काम शुरु हो गया है। इसकी पहली कडी के रूप में नाराज नेताओं को मनाना एवं पुराने कार्यकत्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से सरकार बना ली है, लेकिन इस दौरान कई नेता नाराज भी हुए हैं, जिसके पीछे टिकट न मिलना या बड़ी जिम्मेदारी न मिलना बड़ी वजह है। प्रदेश में रमन कैबिनेट के 16 पूर्व मंत्रियों ने विधानसभा चुनाव में विधायक का चुनाव लड़ा और इनमें 11 जीते हैं। इनमें केवल चार को ही मंत्री पद मिल पाया। प्रदेश के कद्दावर नेताओं में राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, पुन्नूलाल मोहले, विक्रम उसेंडी, धरमलाल कौशिक, रेणुका सिंह, गोमती साय जैसे नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिल पाई है। इसी तरह अन्य नेता भी हैं जो कि संगठन से नाराज हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार इनकी नाराजगी दूर करने और लोकसभा चुनाव में पार्टी के सभी नेताओं का सपोर्ट पाकर जीत हासिल करने के लिए पार्टी ने कार्ययोजना बनाई है। बताया जा रहा है कि भाजपा अगले छह महीने के अंदर निगम मंडल और संसदीय सचिव की नियुक्तियां कर सकती है। इनमें इन्हीं बचे नेताओं को मौका मिल सकता है। इनमें 60 प्रतिशत नए और 40 प्रतिशत पुराने विधायकों को मौका देने की तैयारी है।

इसके अलावा संगठन में भी फेरबदल हो सकता है। प्रदेश भाजपा के तीनों महामंत्रियों में विजय शर्मा, ओपी चौधरी और केदार कश्यप को विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इनकी जगह सरगुजा संभाग के प्रभारी संजय श्रीवास्तव, दुर्ग संभाग के प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी और चंपादेवी पावले को महामंत्री बनाने की चर्चा है। इससे कई नाराज नेताओं का मनमुटाव कम होगा अथवा दूरियां कम होंगी। वैसे भी आदिवासी नेता नंदकुमार साय के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद कई नाराज लोग पार्टी कार्यक्रमों की ओर रूख करने लगे है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAJYA SABHA; सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, बीजेपी-कांग्रेस की सीटों पर निर्विरोध चुनाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं।…

    POLITICS; विधायक रिकेश सेन को जान का खतरा, बोले- मेरी हत्या की साजिश रची गई, झूठे मामले में फंसाने की थी तैयारी

    दुर्ग, दुर्ग के शांति नगर स्थित दशहरा मैदान में महिला दिवस के अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग…

    You Missed

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    SC; ‘सभी मामलों में मुझसे एक साथ पूछताछ की जाए’, सुप्रीम कोर्ट में बोले पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा, क्या हैं आरोप?

    SC; ‘सभी मामलों में मुझसे एक साथ पूछताछ की जाए’, सुप्रीम कोर्ट में बोले पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा, क्या हैं आरोप?