LOK SABHA ELECTIOS; विधानसभा की तरह लोकसभा चुनाव में भी नए चेहरों पर दांव लगाएगी भाजपा, युवा चेहरों की तलाश शुरु

रायपुर , विधानसभा चुनाव 2023 में बड़ी जीत की खुशी समेटकर अब भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी है। इसके लिए सभी लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी को नए चेहरे की तलाश है। जिस तरह भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रयोग करके नए युवा चेहरे और प्रोफेशनल्स को चुनावी मैदान में उतारा था, उसी तरह इस बार भी पार्टी विभिन्न लोकसभा में सक्रिय नेताओं की तलाश में जुटी है।

नए चेहरे लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की चुनावी वैतरणी पार कराएंगे। विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने 47 सीटों पर नए चेहरे उतारे थे जो कि कुल विधानसभा सीटों 90 का 52 प्रतिशत है। इनमें भी 37 प्रत्याशी ऐसे रहे हैं, जिनकी आयु 50 वर्ष से कम रही है। वहीं कांग्रेस 32 नए चेहरों पर दांव खेला था, जो कुल सीटों का लगभग 34 प्रतिशत रहा है। परिणाम के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा में इस बार 90 में से 50 विधायक ऐसे हैं जो कि पहली बार चुनकर सदन में पहुंचे हैं।

विधानसभा चुनाव के फार्मूले पर ही भाजपा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की मोदी की गारंटी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष में किए गए कामों के सहारे जनता के बीच जाएगी। बूथ स्तर पर भाजपा मोदी के कामों की अलख जगाकर लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि मजबूत करेगी।

पहुंचने लगे बायोडाटा

पार्टी सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव लड़ने के लिए भाजपा के पास अभी से कुछ नेताओं के बायोडाटा पहुंच रहे हैं और इस बार भाजपा ने सभी 11 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। हालांकि भाजपा प्रत्याशी घोषित करने के लिए इस बार भी विधानसभा चुनाव की तर्ज पर प्रत्याशियों के बारे में सर्वे कराएगी।

इन बडे़ नेताओं को भी आजमा सकती है भाजपा

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लोकसभा सदस्यों पर दांव खेला था। इनमें दुर्ग लोकसभा सदस्य विजय बघेल, बिलासपुर लोकसभा सदस्य अरुण साव, सरगुजा लोकसभा सदस्य रेणुका सिंह, रायगढ़ लोकसभा सदस्य गोमती साय शामिल हैं। इन चारों में तीन लोकसभा सदस्य ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की और विजय बघेल हार गए हैं। नए चेहरे के अलावा भाजपा कुछ बड़े नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है। इनमें भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वय सरोज पांडेय, लता उसेंडी, डा. रमन सिंह, विक्रम उसेंडी, पुन्नूलाल मोहले, विजय बघेल, धरमलाल कौशिक व अन्य के नाम शामिल हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; दिल्ली पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR

     नईदिल्ली, दि‍ल्‍ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुल‍िस ने पैलेट गन का इस्‍तेमाल किया था. इस तरह के आरोप राहुल गांधी लगा रहे हैं. जबकि…

    POLITICS; कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, जिम्मेदारों का मांगा इस्तीफा…

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामला तूल पकड़ता जा रहा है. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने शुक्रवार को प्रदर्शन…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार