GOVT; सीएम साय बोले- युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ 

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ की बदलती अर्थव्यवस्था और निवेश की संभावनाओं का रोडमैप वैश्विक निवेशकों के सामने रखा. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब केवल खनिज और पारंपरिक उद्योगों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवा शक्ति, नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्टार्टअप, हरित ऊर्जा और आधुनिक विनिर्माण को नई अर्थव्यवस्था का आधार बनाया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल निवेश आकर्षित करना नहीं, बल्कि उससे रोजगार, उद्यमिता और युवाओं की आय बढ़ाने के अवसर पैदा करना है. प्रदेश के युवा केवल नौकरी तलाशने वाले न रहें, बल्कि नए रोजगार पैदा करने वाले उद्यमी बनें, इसी दिशा में नीतियां तैयार की जा रही हैं.

6.31 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था

मुख्यमंत्री के अनुसार वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का आकार करीब 6.31 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि आर्थिक वृद्धि दर 11.57 प्रतिशत रही. प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1,79,244 रुपये हो गई है. वर्ष 2026-27 के 1.72 लाख करोड़ रुपये के बजट में अधोसंरचना, पूंजीगत व्यय और सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता दी गई है.

8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30, सिंगल विंडो सिस्टम और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारों के बाद प्रदेश में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है. पिछले दो वर्षों में 450 से अधिक प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया गया है. नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद राज्य को 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं. सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा सेंटर, फार्मा, कपड़ा, लॉजिस्टिक्स, हरित ऊर्जा और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों को भविष्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार के रूप में विकसित किया जा रहा है.

2030 तक 5 हजार स्टार्टअप का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2030 तक 5 हजार स्टार्टअप विकसित करने का लक्ष्य रखा है. नए उद्यमियों को उनके विचारों को व्यवसाय में बदलने के लिए 10 लाख रुपये तक की सीड फंड सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. सरकार का जोर युवाओं को तकनीक, कौशल, नवाचार और बाजार से जोड़ने पर है.

6 लाख विद्यार्थियों को एआई प्रशिक्षण

छत्तीसगढ़ में 6 लाख विद्यार्थियों और 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण देने की योजना है. इसके अलावा नागरिकों को बेहतर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 50 से अधिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सेवाएं विकसित की जाएंगी.राज्य में 500 करोड़ रुपये के एआई मिशन पर काम किया जा रहा है. इसके तहत 100 एआई डेटा लैब, 5 उत्कृष्टता केंद्र और 300 से अधिक एआई स्टार्टअप को सहयोग देने का लक्ष्य है. नवा रायपुर में करीब 1,000 करोड़ रुपये की लागत से एआई डेटा सेंटर पार्क विकसित किया जा रहा है.

बस्तर में खुलेंगे विकास और रोजगार के नए रास्ते

मुख्यमंत्री ने बस्तर को प्रदेश की नई अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बताया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के बाद बस्तर में विकास, पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं. बस्तर समेत प्रदेश के करीब 10 लाख परिवारों की आय बढ़ाने के लिए 4,824 करोड़ रुपये की आजीविका उन्नयन योजना तैयार की जा रही है. बस्तर में 421 बंद स्कूलों को दोबारा शुरू किया गया है. वहीं, 3,513 करोड़ रुपये की जगदलपुर-रावघाट रेल परियोजना को क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया गया. चित्रकोट, तीरथगढ़, कांगेर घाटी और सिरपुर जैसे पर्यटन स्थलों के विकास के साथ स्थानीय हस्तशिल्प, लघु वनोपज, औषधीय पौधों, मिलेट और कृषि उत्पादों की स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन को बढ़ावा देने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही.

हरित ऊर्जा पर भी जोर

छत्तीसगढ़ में आगामी वर्षों में करीब 4 हजार मेगावाट अतिरिक्त सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने का लक्ष्य है. राज्य के 90 हजार से अधिक घर सौर ऊर्जा से जुड़ चुके हैं. भिलाई में प्रदेश का पहला फ्लोटिंग सोलर प्लांट भी स्थापित किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हरित ऊर्जा से निवेश के साथ-साथ नए रोजगार भी पैदा होंगे.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    REGISTRATION;छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, रजिस्ट्री 32 प्रतिशत से बढ़कर हुई 41 प्रतिशत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और संपत्ति स्वामित्व में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए लिए गए निर्णय के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। महिलाओं के नाम…

    EDUCATION; मंत्री गजेंद्र यादव बोले-453 स्कूलों में युक्तियुक्तकरण से दूर हुई शिक्षकों की कमी

    रायपुर,  शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और विभागीय सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज प्रेस वार्ता में विभाग की ओर से किए जा रहे सुधारों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार