LPG; रेस्टोरेंट-होटल व्यापारियों को राहत, सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई 20% बढ़ाई

नईदिल्ली, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण पूरी दुनिया में पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर चिंता है. भारत में भी खाड़ी देशों में चल रही जंग का असर दिख रहा है. इस बीच देश में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे से जुड़े कारोबार के लोगों के लिए बड़ी खबर है. केंद्र सरकार ने सभी राज्यों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की 20 प्रतिशत ज्यादा सप्लाई का ऐलान किया है. केंद्र का यह आदेश 23 मार्च से लागू हो जाएगा.

सामुदायिक रसोई, रेस्टोरेंट को दी जाएगी प्राथमिकता

सरकार के इस फैसले के साथ ही राज्यों को मिलने वाली कुल सप्लाई प्री क्राइसिस लेवल(प्री क्राइसिस लेवल का मतलब है, जब देश में गैस संकट नहीं था) के लगभग 50 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. ने पत्र लिखकर सभी राज्यों को 20 प्रतिशत कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही इस आदेश मे कहा गया है कि इसमें सामुदायिक रसोई, रेस्टोरेंट, ढाबों, होटलों और इंडस्ट्रियल कैंटीन को वरीयता दी जाएगी. इसके साथ ही केंद्र ने प्रवासी मजदूरों को 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर मुहैया कराने के भी निर्देश दिए हैं.

फूड प्रोसेसिंग और डेयरी सेक्टर को भी मिलेगा फायदा

केंद्र के इस फैसले से फूड प्रोसेसिंग और डेयरी सेक्टर को भी फायदा मिलेगा. 20 प्रतिशत कमर्शियल सिलेंडर में बढ़ोत्तरी में सामुदायिक रसोई को भी प्राथमिकता दी गई है.केंद्र सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में लगभग 13,479 मीट्रिक टन एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई की गई है. इनमें शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों को कुल सप्लाई का 50 प्रतिशत दिया जा रहा है.

सप्लाई को 100 प्रतिशत करने की योजना

सरकार ने कमर्शिल एलपीजी सिलेंडर की 20 प्रतिशत सप्लाई बढ़ाने का फैसला लिया है, जो कि 23 मार्च से लागू हो जाएगा. इसके साथ ही ये सप्लाई 50 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी. सरकार की योजना है कि अगर खाड़ी के देशों में स्थिति सुधरती है तो एलपीजी की सप्लाई प्री क्राइसिस लेवल के बराबर यानी पहले ही की तरह 100 प्रतिशत एलपीजी की सप्लाई की जाए.बता दें कि एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी के लिए सरकार ने सख्त निर्देश दिए हैं. एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई प्रदेशों में हजारों की संख्या में छापेमारी की जा रही है. इन छापेमारियों में लगभग डेढ़ हजार एलपीजी सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOOD; व्यापारियों के लिए 22 मार्च को शिविर,छोटे दुकानदार, रेहड़ी-पटरी संचालक, होटल व्यवसायी बना सकेंगे खाद्य लाइसेंस

    रायपुर, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा व्यापार मंडल के सहयोग से गोबरा नवापारा क्षेत्र के स्थानीय खाद्य व्यापारियों के लिए 22 मार्च 2026 को एक दिवसीय खाद्य लाइसेंस…

    FOOD; घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग रोकने 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

    रायपुर, प्रदेश में घरेलू एलपीजी की उपलब्धता और उपभोक्ताओं तक उसकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा सतत निगरानी और समीक्षा की जा रही है। खाद्य सचिव…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां