मनु भाकर, हरमनप्रीत होंगे खेल रत्न!

अगस्त का महीना खिलाड़ियों के लिए विशेष महीना होता है।इस महीने भारत ही नहीं विश्व  में सर्वश्रेष्ठ हॉकी के खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन पड़ता है।  मेजर ध्यानचंद का जन्म 29अगस्त 1905को झांसी में हुआ था।।भारत  में सरकार चलाने वाली किसी भी पार्टी ने ध्यानचंद को  भारत रत्न के लायक नही समझा। राजनीति की दुकान चलाने वालो ने एक प्रचलित पुरस्कार का नाम बदल कर उनके नाम कर दिया। किसी खिलाड़ी को प्रतिष्ठित करने का ये तरीका ठीक नही है1991 से 2021तक खेल के क्षेत्र में अविस्मरणीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सर्व श्रेष्ठ पुरस्कार के रूप में खेल रत्न पुरस्कार दिया गया उनमें राजीव गांधी का नाम लिखा है। 2021से ध्यानचंद का नाम अंकित हो रहा है।

 29 अगस्त को  राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन जन्मे मेजर ध्यानचंद ने 1928,1932और 1936 ओलंपिक खेलों में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। ये उपलब्धि सचिन तेंदुलकर के 200टेस्ट और100शतक की उपलब्धि से कही भारी है लेकिन ध्यानचंद के मित्र किसी सत्ताधारी दaल के सदस्य नहीं है या उनके नजरो में हॉकी के तीन गोल्ड मेडल का महत्व समझ में नहीं आता है।

 बहरहाल, हाल ही में ओलंपिक खेल खत्म हुए है। पिछले चार ओलंपिक खेलो के बाद पदक विजेताओं सहित बेहतर प्रदर्शन  करने वाले खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार देने का बेहतर कार्य शुरू हुआ है।1996 लिएंडर पेस,2001में अभिनव बिंद्रा, 2004में राज्यवर्धन सिंह राठौर,2008 के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार, मेरी कॉम और विजेंदर कुमार को 2009में खेल रत्न दिया गया।  2012में विजय कुमार, योगेश्वर दत्त, 2016 में पी वी सिंधु, साक्षी मलिक और 2021में नीरज चोपड़ा , रवि दहिया, लोवलिना बोरलोहिन, पी श्रीजेश,2021मे मनप्रीत सिंह को ओलंपिक में पदक जीतने पर खेल रत्न पुरस्कार मिला है।

  2024 में दो खिलाड़ी खेल रत्न के लिए अपना नाम लिखा चुके है केवल औपचारिक घोषणा होना बाकी है। दोनों ही निर्विवाद  रूप से  इतना शानदार प्रदर्शन किए है कि इन्हें चयन समिति को झक मार कर खेल रत्न पुरस्कार देना ही पड़ेगा। पहली खिलाड़ी है शूटर मनु भाकर, जिन्होंने  आजादी के बाद हुए हर ओलंपिक खेलो के रिकार्ड को ध्वस्त करते हुए एक ओलंपिक खेल में दो ब्रॉन्ज मेडल जीता। गनीमत है कि मनु 25मीटर पिस्टल स्पर्धा में चुक गई ।दूसरे खिलाडी है भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह। सरपंच के नाम से विख्यात हरमनप्रीत सिंह ने  2024के ओलंपिक खेल में भारत की तरफ से किए गए 15गोल में से 10गोल अकेले किए है।

ओलम्पिक खेलों में भारत की तरफ से पदक जीतने वाले कुछ खिलाड़ी ओलंपिक खेल से पहले ही इतना बेहतर प्रदर्शन कर खेल रत्न पुरस्कार जीत चुके थे। इनमे करणम मल्लेश्वरी(1994), सायना नेहवाल (2010), मीराबाई चानू(2018) का नाम शामिल है। इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि सरबजोत सिंह,स्वप्निल कुसाले और अमन सेहरावत को भी  बड़ी उपलब्धि के लिए खेल रत्न पुरस्कार दिया जा सकता है।

स्तंभकार-संजय दुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश