MAHADEV APP; ईडी को देख दुल्हन और मंडप छोड़कर भागने वाला दिल्ली में पकडाया, अब कई राज खुलेंगे

रायपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा घोटाले मेंबड़ा खुलासा हुआ है। हज़ारों करोड़ के इस हाई-प्रोफाइल ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने जयपुर के आलिशान फेयरमाउंट होटल में छापेमारी कर मुख्य आरोपी सौरभ आहूजा को उसके शादी के मंडप से भागने पर मजबूर कर दिया। लेकिन बाद में जांच टीम ने आरोपी को दिल्ली धर दबोचा।

प्रवर्तन निदेशालय रायपुर की टीम को जानकारी मिली कि महादेव सट्टा सिंडिकेट का बड़ा चेहरा सौरभ आहूजा जयपुर में गुपचुप तरीके से शादी कर रहा है। टीम ने जयपुर पहुंचकर फेयरमाउंट होटल में छापा मारा। मौके पर शादी का भव्य आयोजन होना देखा गया। शादी में बॉलीवुड कलाकारों और बड़ी हस्तियों को शिरकत करते देखा गया। इस दौरान माहौल पूरी तरह से शाही अंदाज में नजर आया।

इसी दौरान आप सौरभ को ईडी कार्रवाई की भनक लग गई। जिसके बाद मौका पाते ही आरोपी सौरभ मंडप, दुल्हन और मेहमानों को छोड़कर फरार हो गया। लेकिन ईडी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दिल्ली में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।ईडी ने सौरभ आहूजा के साथ उसके सहयोगी प्रणवेंद्र और तीन अन्य लोगों को जयपुर से हिरासत में लिया है। सट्टा सिंडिकेट से जुड़े लोगों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और डिजिटल उपकरण जब्त किया हैं।

कई और रसूखदार लोगों की गिरफ्तारी होगी

गिरफ्तार सभी लोगों को 4 जुलाई को रायपुर ईडी कार्यालय में पेश होने का समन जारी किया गया है। मामले में पूछताछ का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। ईडी की यह कार्रवाई मामले में अहम मोड़ साबित हो रही है। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में कई और रसूखदार लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।ईडी अब उन कारोबारियों की जांच में जुटी है जो इस शादी में शामिल थे या इस सिंडिकेट से किसी भी रूप में जुड़े हैं।

महादेव सट्टा ऐप मामला

महादेव ऐप अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क है, जिसके जरिए हजारों करोड़ का काला धन भारत और विदेशों में सर्कुलेट किया गया। नेटवर्क का संचालन दुबई से किया जाता है। इसके तार देश के कई बड़े शहरों से जुड़े हैं। सौरभ आहूजा को नेटवर्क का मुख्य लाइजनर माना जा रहा है।

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी