MARRIAGE; एक दूल्हा और दो दुल्हन…रस्में भी खास, मंडप में रीति-रिवाजों के साथ लिए सात फेरे

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत बैलगांव में 24 मार्च को एक ऐसी शादी हुई, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. जहां आमतौर पर एक दूल्हा एक ही दुल्हन के साथ सात फेरे लेता है, वहीं इस अनोखी शादी में दुल्हे के साथ दो दुल्हनों ने सात फेरे लिए, इसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है.

बता दें कि ये शादी पूरी तरह से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई, जिसमें गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. खास बात यह रही कि इस विवाह में दूल्हे और दोनों दुल्हनों की पूरी सहमति थी, जिसके बाद परिवार और समाज ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया.

धूमधाम से रचाई शादी

तीनों के द्वारा अन्य रस्में भी एक साथ निभाते हुए कई वीडियो सामने आ रहे है. इसमें दूल्हा अपने दोस्तों और ग्रामीणों के साथ जमकर डांस करते भी दिख रहा है. दरअसल, बस्तर के जनजातीय और ग्रामीण अंचलों में कई बार प्रेम प्रसंगों या विशेष परिस्थितियों के कारण उत्पन्न सामाजिक विवादों को सुलझाने रूढ़ीगत नियमों का सहारा लिया जाता है. शादी में हल्दी, बारात, भोज और अन्य सभी पारंपरिक रस्में पूरे विधि-विधान से निभाई गईं. कार्यक्रम के बाद दूल्हा और दोनों दुल्हनों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया. दूल्हे के दोस्तों और बारातियों ने भी इस अनोखे विवाह का जमकर जश्न मनाया.

शादी का कार्ड हुआ वायरल

शादी कार्ड बना चर्चा का विषय शादी से पहले दूल्हे ने बाकायदा विवाह का कार्ड छपवाया था, जिसमें दोनों दुल्हनों के नाम शामिल किए गए थे. यह कार्ड इलाके में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों को इस अनोखी शादी के लिए आमंत्रित किया गया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DUSSEHRA; WRS मैदान में 101 फीट के रावण का होगा दहन, राज्यपाल, सीएम समेत कई नेता होंगे शामिल

    रायपुर, राजधानी रायपुर में विजयादशमी की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। इस बार डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया…

    TEMPLE; ऐतिहासिक मां काली मंंदिर में नवरात्रि की धूम, ज्योति कलश से 25 एकड का मंदिर परिसर हुआ रौशन

    0 मां काली की मूर्ति कलकत्ता से लाकर स्थापित की गई थी, नौ मंदिरों का धार्मिक स्थल अर्जुन तिवारी रायपुर, खारुन नदी तट पर दुर्ग जिले के रानी तराई के…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा