MEDICAL;डाक्टरों को मुफ्त विदेश यात्रा नहीं करा पाएंगी दवा कंपनियां, उपहार या आर्थिक लाभ पर भी सरकार की रोक

 नईदिल्ली, एजेंसी,  दवा कंपनियों द्वारा अपनी दवाएं लिखने के लिए डाक्टरों को उपहार देने के चलन के विरुद्ध सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। दवा कंपनियां अब डाक्टरों को उपहार या मुफ्त विदेश यात्रा जैसे प्रलोभन नहीं दे सकेंगी। इस संबंध में औषधि विभाग ने नई संहिता अधिसूचित कर दी है।

गाइडलाइंस

यूनिफार्म कोड फॉर फार्मास्यूटिकल्स मार्केटिंग प्रैक्टिसेस (UCPMP), 2024 में ऐसे लोगों को मुफ्त सैंपल की आपूर्ति करने पर भी रोक लगाई गई है, जो ऐसे उत्पादों (दवाओं) की सलाह देने के योग्य नहीं हैं। यूसीपीएमपी गाइडलाइंस के मुताबिक, किसी भी फार्मा कंपनी या उसके एजेंट (वितरक, थोक विक्रेता, फुटकर विक्रेता इत्यादि) द्वारा किसी भी स्वास्थ्य पेशेवर या उसके परिवार के सदस्य (नजदीकी या दूर का) को निजी फायदे के लिए कोई उपहार प्रदान नहीं किया जाना चाहिए।

इसी तरह किसी भी फार्मा कंपनी या उसके एजेंट द्वारा दवा का परामर्श देने या आपूर्ति करने के योग्य किसी व्यक्ति को किसी तरह के आर्थिक लाभ की पेशकश या वादा नहीं किया जा सकता। इसके अलावा किसी भी फार्मा कंपनी या उसका प्रतिनिधि या उनकी ओर से कार्य कर रहे किसी व्यक्ति द्वारा स्वास्थ्य पेशेवर या उनके परिवार के सदस्यों को सम्मेलन, संगोष्ठी या कार्यशाला इत्यादि में हिस्सा लेने के लिए देश में या देश के बाहर यात्रा सुविधा प्रदान नहीं करनी चाहिए। इनमें रेल, हवाई, जलपोत या क्रूज के टिकट या पेड वैकेशन शामिल हैं।

शर्तों के मुताबिक ही हों दवाओं का प्रमोशन

यूसीपीएमपी के मुताबिक, कंपनियों या उनके प्रतिनिधियों को किसी भी बहाने से स्वास्थ्य पेशेवर या उनके परिवार के सदस्यों को नकदी का भुगतान नहीं करना चाहिए। औषधि विभाग ने अधिसूचना में सभी एसोसिएशनों से एथिक्स कमेटी फॉर फार्मास्यूटिकल मार्केटिंग प्रैक्टिसेस का गठन करने, अपनी वेबसाइट पर यूसीपीएमपी पोर्टल बनाने और इस संहिता के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है। संहिता के मुताबिक, दवाओं का प्रमोशन उसकी विपणन मंजूरी की शर्तों के मुताबिक ही होना चाहिए और विपणन मंजूरी मिलने से पहले दवा का प्रमोशन नहीं किया जाना चाहिए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIR; रामकृष्ण केयर अस्पताल के सेप्टिक टैंक सफाई मामले में ठेकेदार पर FIR दर्ज, 3 मजदूरों की मौत हुई थी

     रायपुर, बीते दिनों राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया. जहां अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई के दौरान तीन सफाईकर्मियों…

    HC;प्रतीक्षा सूची से भरे जाएंगे जॉइनिंग के बाद रिक्त पद हाईकोर्ट का पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में बड़ा फैसला,

     बिलासपुर,  पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग के बाद खाली रह जाने वाले पदों…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां