MEDICAL COLLEGE, मुंगेली जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग,केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से मिले केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू

नई दिल्ली, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से भेंट कर अपने संसदीय क्षेत्र के मुंगेली जिले में चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना की मांग रखी। उन्होंने मुंगेली में मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग से श्री नड्डा जी को अवगत कराया।

तोखन साहू ने बताया कि जिला मुख्यालय मुंगेली में मेडिकल कॉलेज नहीं होने के कारण क्षेत्र के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के लिए अन्य जिलों में जाना पड़ता है। वर्तमान में मुंगेली से निकटतम चिकित्सा महाविद्यालय बिलासपुर में स्थित है, जिसकी दूरी लगभग 55 किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि मुंगेली में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जिले के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे, वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार होगा। इससे मुंगेली सहित आसपास के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने श्री जे.पी. नड्डा जी से मुंगेली में चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना हेतु आवश्यक पहल  करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मुंगेली जिले के विकास और क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ केंद्र सरकार के समक्ष उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।मुंगेली विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू से मांग की थी ।। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MBBS; छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित, फर्जी जानकारी देने पर निरस्त होगा प्रवेश

    0 नीट यूजी काउंसलिंग 2026 पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का दावा- मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही मानी जाएगी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण रायपुर, छत्तीसगढ़  के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री…

    MB; फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट

    रायपुर, दिव्यांगजनों, उभयलिंगी समुदाय तथा अन्य अंतर्विभागीय विषयों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को महानदी भवन, मंत्रालय, अटल…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती