ACTION;पालतु पशु-पक्षी दुकानों में दबिश, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी

0 फाफाडीह चौक स्थित मेहंदी बर्ड्स हाउस, अली बर्ड्स सेंटर, गरीब नवाज बर्ड एवं फिश शॉप तथा के.जी.एन. डॉग एवं बर्ड सेंटर को दी गई समझाइश

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के संयुक्त संचालक डॉ. आर. के. सोनवाने, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. इला धुरंधर सहित बोर्ड के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा रायपुर जिले में संचालित पालतु पशु दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान फाफाडीह चौक, डागा पेट्रोल पंप के सामने मेहंदी बर्ड्स हाउस, अली बर्ड्स सेंटर, गरीब नवाज बर्ड एवं फिश शॉप तथा के.जी.एन. डॉग एवं बर्ड सेंटर  का जायजा लिया साथ ही समझाइश दी गई।

निरीक्षण टीम ने पाया कि कुछ दुकानों में पेट शॉप नियम 2018 के अनुरूप आवश्यक सुविधाओं का पालन नही कर रहे है। इस पर सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे आगामी 7 दिन के भीतर नियमों का पूर्ण पालन करते हुए पशुओं के रख-रखाव हेतु न्यूनतम स्थान एवं अन्य अनिवार्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, जिससे यातायात प्रभावित ना हो।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयावधि में आवश्यक सुधार नहीं किए गए, तो नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित दुकानों का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    बंगलुरु, कर्नाटक में अब बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के यूज पर बैन…

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    रायपुर,  होली के मौके पर छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया। होली के दो दिनों में प्रदेश के मदिरा प्रेमी 1 अरब 79 करोड़ रुपये से…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति