CBSE; सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, 40 लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल, आज गणित और शॉर्टहैंड का पेपर

 रायपुर, सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से छत्तीसगढ समेत देशभर में शुरू हो गई हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के अनुसार इस वर्ष देश भर में कुल 43,67,870 परीक्षार्थी इन दोनों कक्षाओं की परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें कक्षा 10वीं में 25,08,319 और कक्षा 12वीं में 18,59,551 छात्र परीक्षा देंगे।

कक्षा 10वीं में 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं परीक्षा में बैठेंगी। वहीं, 12वीं में 10,27,552 छात्र और 8,31,999 छात्राएं शामिल होंगी। इस बार कक्षा 10वीं की परीक्षा 83 विषयों में और 12वीं की परीक्षा 120 विषयों में आयोजित की जाएगी। देशभर में 10वीं के लिए 8,075 और 12वीं के लिए 7,574 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

सीबीएसई परीक्षा – पहले दिन का शेड्यूल 

कक्षा 10: गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक) – सुबह 10:30 बजे और दोपहर 1:30 बजेतक एवं कक्षा 12: बायोटेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप – सुबह 10:30 बजे और दोपहर 1:30 बजे; शॉर्टहैंड (अंग्रेजी/हिंदी) – सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक। 10वीं के छात्रों को पहली परीक्षा देना अनिवार्य

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं के सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। परीक्षा में कम से कम तीन विषयों में उपस्थित नहीं होने वाले छात्रों को “अनिवार्य पुनरावृत्ति” श्रेणी में रखा जाएगा और वे केवल अगले वर्ष फरवरी में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में ही शामिल हो पाएंगे।

सीएम साय ने बच्चों से कहा ………….

इसी बीच छत्तीसगढ के मुख्यामंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के सभी परीक्षार्थी छात्रों को प्रोत्साहित और तनाव मुक्त करने के लिए एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा का सामना करने का संदेश दिया। इस पत्र में सीएम साय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है और तनाव स्वाभाविक है, परंतु इससे डरने की जरूरत नहीं है।

सीएम के पत्र में उन्होंने विद्यार्थियों से यह कहा है कि वे “डर को अपने आत्मविश्वास पर हावी न होने दें”, तथा अपने आप को आशावादी और तैयार रखें। उन्होंने सभी छात्र‑छात्राओं को नियमित पढ़ाई और समय का संतुलन बनाए रखने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि परीक्षा के समय पर्याप्त नींद लेना और पौष्टिक भोजन करना बहुत ज़रूरी है ताकि शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहें।

  • Related Posts

    SCHOOL; आरटीई की रिक्त सीटों का प्रकटीकरण 21 जुलाई तक, निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरा व अंतिम चरण 22 जुलाई से

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम, 2009 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी विद्यालयों में कक्षा…

    IIM;आईआईएम में शैक्षणिक सत्र 2026 का शुभारंभ; एमबीए और पीएचडी के नए बैचों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरु

    रायपुर, भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर (आईआईएम रायपुर) ने अपने प्रतिष्ठित एमबीए बैच 2026–28 और पीएचडी बैच 2026 के स्वागत हेतु तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया है। इस…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’