MURDER;महिला ने पति और जेठ की गोली मारकर की हत्या, हाथ में पिस्‍टल लेकर पहुंची थाने

भोपाल, मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर इलाके में नए साल का पहले दिन ही सनसनीखेज वारदात हो गई। एक महिला ने पिस्टल से पति और जेठ पर गोलियां चलाकर दोनों की हत्या कर दी। पति की मौके पर ही मौत हो गई और जेठ ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों की हत्या के बाद महिला ने पुलिस थाने जाकर समर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि सविता और राधेश्याम की दो बेटियां हैं। एक बेटी की उम्र 22 तो दूसरी की 24 साल है। दोनों की शादी को लेकर भी पति-पत्नी के बीच तनाव रहता था।

पुलिस ने बताया कि इंगोरिया निवासी आंगनवाड़ी में काम करने वाली सविता ने पुलिस थाने आकर बताया कि उसने उसके पति राधेश्याम कुमारिया और जेठ धीरज पर गोलियां चला दी। थाने में सविता ने पिस्टल सहित आत्मसमर्पण भी कर दिया। सविता की बात की जानकारी निकालने पुलिस घटनास्थल पर गई, जहां उसका पति राधेश्याम मृत पड़ा था व जेठ धीरज घायल था। पुलिस तत्काल धीरज को अस्पताल ले गई, जहां धीरज ने दम तोड़ दिया।

जमीन को लेकर आए दिन होता था झगड़ा

पुलिस ने बताया कि सविता का पति व जेठ से जमीन विवाद को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। सुबह जब जेठ आंगन में पूजा करने के लिए आया तब सविता ने उस पर पिस्टल से तीन गोलियां दाग दी। जेठ को गोली मारने के बाद घर के अंदर सोए पति राधश्याम को भी गोली मार दी, जिससे वह वहीं मर गया।

पूरे परिवार को मारना चाहती थी

स्वजनों का कहना है कि पति और जेठ द्वारा आए दिन विवाद करने से सविता प्रताड़ित थी। जेठ धीरज अवैध हथियारों का धंधा भी करता था, जिसे कुछ दिन पहले पुलिस ने पकड़ा भी था। बताया जाता है कि सविता जेठ के पूरे परिवार की हत्या करना चाहती थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; खेत में मिली युवती की जली लाश, दस दिन बाद होने वाली थी शादी

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवती की जली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस, साइबर क्राइम की टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट…

    HC; अब CBI करेगी 165 करोड़ के भिलाई यस बैंक घोटाले की जांच, हाईकोर्ट सरकार की जांच प्रक्रिया पर जताई नाराजगी

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने 165 करोड़ रुपये के भिलाई यस बैंक घोटाले की जांच के लिए सीबीआई को निर्देश जारी किया है। कोर्ट ने राज्य सरकार की जांच प्रक्रिया पर नाराजगी जताते…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां