MURDER; पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने समझाइश देने युवक को बुलाया घर, फिर बेटे के साथ मिलकर घोंट दिया गला

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने अपने बेटे के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। दोनों ने उसे समझाइश देने के लिए घर पर बुलाया और मोबाइल के केबल तार से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद महिला ने इसकी शिकायत थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मुंगेली निवासी शिव कामले कबीरधाम जिले के सिंगारपुर मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ हैं। वह पिछले एक सप्ताह से सकरी के सैदा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अपनी पत्नी रीना कामले, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि रीना कामले का करीब दो साल पहले अपनी छोटी बहन की शादी के दौरान राम्हेपुर (लोरमी) निवासी दावेन्द्र कुमार बघेल से संपर्क हुआ था, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। लगभग एक महीने पहले जब पति शिव कामले को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने पत्नी को दावेन्द्र से दूर रहने की चेतावनी दी और उसका सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिया था।

30 मई के दोपहर 12 बजे मृतक दावेन्द्र रीना को सिम देने आया, जिसे शिव ने देख लिया। इसके बाद शिव ने दावेंद्र को घर बुलाने को कहा और दावेंद्र को रीना से दूर रहने की समझाइश देने लगे, लेकिन वो नहीं माना। इसी को लेकर शिव और उसके बेटे का दावेंद्र के साथ विवाद हो गया।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि पिता-पुत्र ने मिलकर प्लास्टिक के सुतली और मोबाइल के केबल तार से गला घोंटकर दावेंद्र को मौत के घाट उतार दिया।

इधर विवाद बढ़ता देख महिला घबराकर घर से सीधे सकरी थाने पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक दावेंद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी पति और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार में इस विवाद को लेकर पहले से तनाव था। इसी वजह से करीब एक सप्ताह पहले परिवार मुंगेली से बिलासपुर के सैदा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शिफ्ट हुआ था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; कार के अंदर जलकर भाजपा नेता की मौत, आपसी विवाद के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

    अंबिकापुर, सरगुजा के कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौगई से एक बेहद हृदय विदारक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां देर रात हुई घटना में एक व्यक्ति…

    ACCIDENT; अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत, उड़ान के कुछ ही मिनट बाद टुकड़ों में बंटा प्लेन

    वाशिंगटन,  कैलिफोर्निया स्थित अमेरिकी वायुसेना बेस पर सोमवार सुबह उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस विमान क्रैश हो गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई.…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..