MURDER; मामूली से विवाद में नाबालिगों ने की हत्या! रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में चौंका देने वाला मामला

रायपुर, राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, श्रीराम नगर हत्या मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है. मामले में बी.एन.एस. की सुसंगत धाराओं (हत्या, बलवा) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है.

दरअसल, 23 अगस्त 2026 की आधी रात लगभग 12:30 बजे चंगोराभाठा के श्रीराम नगर में हत्या का मामला सामने आया. प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक भोला विश्वकर्मा (20 वर्ष) स्थानीय युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद विवाद में आरोपियों ने मिलकर भोला पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हालत बेहद गंभीर होने पर भोला को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, इलाज के दौरान भोला की मृत्यु हो गई.

पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मामले में शामिल आशीष यादव उर्फ़ देवकुमार यादव चंगोराभाठा निवासी , रवि ध्रुव चंगोराभाठा निवासी, पीताम्बर निषाद चंगोराभाठा निवासी और अपराध में शामिल 2 नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बी.एन.एस. की सुसंगत धाराओं (हत्या, बलवा) के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसी धारा के तहत आगे की कार्रवाई भी जारी है.

अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए सभी आरोपी चंगोराभाठा इलाके के ही रहने वाले हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि, हत्या में 2 नाबालिग भी शामिल हैं . वहीं पुलिस की टीम मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो चुकी है. पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी डिटेल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जारी की जाएगी.

 राजधानी में 20 दिन में 12 मर्डर, एक दिन में चाकू से गोदकर 2 हत्याएं

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि तीन साल पहले शांत और सुरक्षित राजधानी में 20 दिन में 12 मर्डर हो गये तथा पिछले 24 घंटे में दो व्यक्तियों की अलग-अलग घटनाओं में चाकू से गोद कर हत्या कर दी गयी। सरकार और पुलिस मूक दर्शक बनी हुई। मुख्यमंत्री को किसी चीज से कोई मतलब नहीं। गृहमंत्री सिर्फ मीडिया की बयानबाजी में व्यस्त है। पुलिस कमिश्नरी केवल प्रचार के हथकंडे में लगी है। अपराधी बेखौफ हो कर अपराध को अंजाम दे रहे, आम शहरी डरा सहमा हुआ है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; 2 करोड़ के गांजा और 6.5 लाख रूपए के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार,उडीसा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे

     गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले की पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है।देवभोग थाना पुलिस ने NH-130C के खुटगांव अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर…

    FOREST; अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, फर्जी पत्र से ढुलाई करते पकड़ा एक ट्रक, तीन ट्रैक्टर,

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले में वन विभाग ने बीती रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लकड़ी का परिवहन करते तीन ट्रैक्टर और एक माजदा को जब्त किया. सभी गाड़ियों…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….