MURDER; रेत में दफन मिली युवती की लाश, बर्थडे के दिन हुई थी लापता, शार्ट पीएम में हत्या का खुलासा, दुष्कर्म की आशंका भी

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झारा में सोमवार को गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक नाले के रेत में दफन एक युवती की लाश मिली। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी, जिसके बाद उसकी पहचान 18 वर्षीय भारती टंडन, पिता श्यामलाल टंडन के रूप में हुई। शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट और जांघ पर खरोंच के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। युवती के आंतरिक अंगों के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने युवती से मेलजोल रखने वाले कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत झारा में सोमवार यानी 22 तारीख की दोपहर करीब 2:30 बजे गांव के कुछ लोग नाले की ओर गए थे, जहां बदबू आने और रेत से बाहर निकले शरीर के कुछ हिस्से को देखकर लोग डर गए। युवती के पैर के पंजे का हिस्सा जीव-जंतु खा गए थे, जबकि निचला हिस्सा बिना कपड़ों के था। नीचे पहनी हुई लेगिंग कुछ दूरी पर पड़ी मिली। यह सब देखकर ग्रामीणों ने लाश मिलने की सूचना खल्लारी पुलिस को दी।

सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से शिनाख्त कराने पर मृतका की पहचान भारती टंडन के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। शाम होने और शव के डिकंपोज होने के कारण उसी दिन पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बाद में शव को महासमुंद मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल भेजा गया, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया।

शार्ट पीएम में चौकाने वाला खुलासा, सिर की हड्डी टूटी, जांघ में गहरे खरोंच के निशान

शर्ट पोस्टमार्टम में डॉक्टर को युवती के सिर पर 6 इंच लंबा घाव किसी धारदार हथियार से किया जाना पाया गया है। घाव इतना गहरा था कि युवती की सिर की हड्डी टूटी हुई पाई गई है। युवती की जांघ में गहरे खरोंच के निशान मिले हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या से पहले युवती से रेप किया गया है, इसके चलते युवती के इंटर्नल पार्ट का भी सैंपल लिया गया है।

जन्मदिन की रात हुई थी लापता

परिजनों के मुताबिक युवती का जन्मदिन 19 जून को था। उसी दिन वह 18 वर्ष की हुई थी। बताया जाता है कि उसका एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। ठीक उसी रात यानी 19-20 जून की दरमियानी रात करीब 3 बजे वह घर से गायब हो गई थी। संभावना जताई जा रही है कि जन्मदिन होने के कारण वह छिपकर उस रात उसी युवक से मिलने गई होगी। अगले दिन यानी 20 जून को परिजनों ने परिचितों के यहां उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने खल्लारी थाने में उसकी मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई और 22 जून को नाले की रेत में दफन उसकी लाश मिली। बताया जा रहा है कि युवती 11वीं पास कर इसी साल 12वीं में प्रवेश लेने वाली थी।

साथी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ

तीन बहन और एक भाई में से मृतिका सबसे बड़ी थी। फिलहाल पुलिस ने इस हत्या से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है और जिस युवक से भारती का प्रेम-प्रसंग था, उस युवक सहित अन्य युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही युवकों के मोबाइल फोन भी खंगाले जा रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे को पद से हटाने का आदेश बरकरार, हाई कोर्ट में याचिका खारिज

    बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद दुबे को पद से हटाने और आगामी कार्यकाल के लिए अयोग्य घोषित करने के राज्य शासन के आदेश…

    ACCIDENT; विधायकपुन्नूलाल मोहले की भाई सहित तीन की मौत, मार्निंग वाक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के दशरंगपुर क्षेत्र में बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर सुबह-सवेरे मॉर्निंग वॉक (टहलने)…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा