MURDER; अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पति की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार, पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर थी रची साजिश

 रायपुर, रायपुर के खरोरा इलाके से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पति को साजिश कर मौत के घाट उतार दिया. वारदात को सड़क हादसे का शक्ल देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने जांच में हत्या का पर्दाफाश कर दिया. 

थाना खरोरा में शनिवार को  प्रार्थी भागवत सारथी ने सूचना दी थी कि उसके छोटे भाई किशोर का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ है. मौके पर पुलिस और एफ.एस.एल. टीम ने जांच शुरू कर दी. परिजनों ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर शव को सागौन वाटिका की ओर घसीटकर फेंका गया है. मामला हत्या का पाए जाने से धारा 103(1) भा.न्या.सं. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. 

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मृतक की पत्नी और लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप नामक व्यक्ति के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध था. इस अवैध संबंध की जानकारी किशोर को पता चल गई, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद और मारपीट होती थी. इसी से परेशान होकर पत्नी ने अपने प्रेमी कुलदीप के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

शुक्रवार को उसने रात 9 बजे बहन को लेने के लिए पति को ग्राम बिठिया भेज दिया. इस दौरान पहले से ही खरोरा-रायपुर रोड पर आरोपी घात लगाकर बैठे थे. थार सवार आरोपियों ने किशोर की बाइक को जोरदार टक्कर मारकर उसे गंभीर चोट पहुंचाई और हत्या कर दी.  प्रकरण में षड्यंत्रपूर्वक हत्या किया जाना पाए जाने से धारा 61(2) भा.न्या.सं. जोड़ी गई. मामले में मृतक की पत्नी सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं घटना में इस्तेमाल  थार वाहन को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    रायपुर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कल कलेक्टोरेट परिसर स्थित टाउनहॉल में शांति समिति की बैठक में सभी समाज के प्रमुख नागरिक शामिल हुए और उन्हें होली व अन्य…

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    रायपुर, आसन्न होली पर्व पर ग्रामों में अमन-चैन बनाये रखने आसपास के 30-32 ग्रामों के सहयोग से लगभग 33 वर्षों पूर्व सफल शराब भट्ठी विरोधी आंदोलन करने वाले आरंग थाना…

    You Missed

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत