MURDER; कुल्हाड़ी से हमला कर शराब दुकान के 2 सिक्योरिटी गार्ड को उतारा था मौत के घाट, 3 गिरफ्तार, लूट का था इरादा

बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के सिवनी के शराब दुकान के 2 सुरक्षाकर्मियों की अंधे कत्ल के मामले में आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस ने ढ़ाई महीने बाद सिवनी गांव के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही हत्या के वारदात में आरोपियों के उपयोग किए गए हथियार को जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या का मुख्य कारण शराब भट्ठी में लूट करना था।

जांजगीर-चांपा के सिवनी गांव के शराब दुकान में 4 नवंबर की रात दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या के मामले में जांजगीर पुलिस पर सवाल उठना शुरू हो गया था। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद भी आरोपी की पहचान नहीं कर पाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मामले की जांच के लिए एडिशनल एसपी के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया और टेक्निकल एक्सपर्ट की सहायता ली। इस दौरान 7 लाख 40 हजार मोबाइल टावर को सर्च कर विवेचना की और CCTV फुटेज का गहन परीक्षण किया। CCTV के फुटेज में एक नकाब पोश दिखाई दे रहा था, जिसने शराब दुकान के सामने सो रहे दोनों सुरक्षा कर्मियों की कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी शराब दुकान के अंदर घुसकर नगद राशि और शराब के बोतल लेकर जाते दिखा और शराब दुकान के लॉकर में रखे पैसे को निकालने की नाकामा कोशिश की। इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने 100 से अधिक संदेहियों से पूछताछ की लेकिन साक्ष्य और कड़ी नहीं जुड़ने के कारण आरोपी तक नहीं पहुंच पा रही थी।

बुधवार की रात पुलिस ने सिवनी गांव के शिव शंकर सहिस को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. जिसमें शिव शंकर ने पहले दिए बयान से अलग बयान दिया, जिसपर पुलिस का शक गहराया और शिव शंकर की पत्नी के साथ सौतेला बेटा से पूछताछ की. जिसमें सभी के बयान से आरोपियों की पहचान हुई। मामले में पुलिस ने शिव शंकर सहिस और कृष्णा सहिस मंगली सहिस को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने हत्या के पीछे शराब दुकान में लूट करना को प्रमुख कारण बताया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; शरीर का दर्द ठीक करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, ‘निर्मल बाबा’ गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जांजगीर चांपा जिले की पामगढ़ पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. बाबा पर आरोप है कि उसने महिला…

    MURDER; पत्नी का गला काटा…फिर सिर हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा पति, दहशत में आए लोग

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जिसे सुनकर दिलदहल जाएगा. यहां एक पति ने न केवल अपनी पत्नी की बेरहमी से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…