MURDER;पंजाब पुलिस के निलंबित एआईजी ने भरी अदालत में अपने अफसर दामाद को गोलियों से भूना

चंडीगढ़,  चंडीगढ़ की जिला सेशन कोर्ट में आज गोलियां चलने का मामला सामने आया है। यह घटना सेक्टर 43 में घटित हुई। एक निलंबित एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू ने अपने दामाद जोकि आईआरएस अधिकारी था, को गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। आज दोनों पक्ष झगड़े के निपटारे के लिए कोर्ट पहुंचे थे।मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। हरप्रीत सिंह का पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा था। इसी केस की सुनवाई के लिए वह कोर्ट पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक हरप्रीत सिंह कृषि विभाग में आईआरएस अधिकारी थे। उनका पत्नी के साथ काफी समय से तलाक का केस चल रहा है। शनिवार को लड़का और लड़की पक्ष सुनवाई के लिए कोर्ट में पहुंचे थे। यहां कोर्ट ने दोनों पक्षों को मेडिएशन सेंटर भेजा था। यहां दोनों पक्षों की काउंसलिंग चल रही थी। इस बीच, लड़की के पिता पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू ने बाथरूम जाने की बात कही। वह अपने दामाद हरप्रीत को रास्ता पूछने के बहाने मेडिएशन सेंटर से बाहर ले गया। बाहर आते ही ससुर ने करीब 5 राउंड फायरिंग की। जिसमें 2 गोलियां हरप्रीत सिंह को लगी।

ताबड़तोड़ फायरिंग से अदालत के कर्मचारियों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। कुछ कर्मचारियों ने सिद्धू को पकड़ लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हरप्रीत को जब अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी मलविंदर सिंह सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है।

धोखाधड़ी और रिश्वत लेने के आरोप में हो चुके गिरफ्तार

पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू का विवादों से पुराना नाता रहा है। अक्टूबर 2023 में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मालविंदर सिंह सिद्धू और उसके दो साथियों के खिलाफ जबरन वसूली, धोखाधड़ी और रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। मालविंदर सिंह सिद्धू को 25 अक्टूबर 2023 को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मालविंदर पूछताछ में शामिल होने के लिए मोहाली स्थित विजिलेंस कार्यालय पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान विजिलेंस के अधिकारियों से उलझ पड़े थे और डीएसपी पर हमला कर दिया था। विजिलेंस के डीएसपी वरिंदर सिंह ने उनके खिलाफ मोहाली पुलिस को शिकायत दी थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIR; रामकृष्ण केयर अस्पताल के सेप्टिक टैंक सफाई मामले में ठेकेदार पर FIR दर्ज, 3 मजदूरों की मौत हुई थी

     रायपुर, बीते दिनों राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया. जहां अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई के दौरान तीन सफाईकर्मियों…

    HC;प्रतीक्षा सूची से भरे जाएंगे जॉइनिंग के बाद रिक्त पद हाईकोर्ट का पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में बड़ा फैसला,

     बिलासपुर,  पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग के बाद खाली रह जाने वाले पदों…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां