MURDER; नशे में धुत बेटे ने टंगिया से मां और पत्नी पर किया हमला, मां की मौत, पत्नी गंभीर, बच्चे को पटककर उतारा मौत के घाट

दुर्ग , छत्तीसगढ के बालोद जिले के गुरुर के  पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम उसरवारा में कल शनिवार को दोपहर तीन से चार बजे के मध्य नशे में धुत एक युवक ने मां, पत्नी सहित दूधमुहे बच्चे पर हमला कर दिया। इस घटना में उसकी की मां व दो माह के बच्चे की मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुरुर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि युवक भवानी निषाद (30 वर्ष) ग्राम उसरवारा का रहने वाला है।

शनिवार को दोपहर वह शराब के नशे में अपने घर पहुंचा था। इसके बाद सबको मार डालूंगा करते हुए टंगिया से अपनी पत्नी जागेश्वरी, मां शांति बाई और दो माह के बच्चे वैभव पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। सबसे पहले उसने अपने दो माह के बच्चे पर वार किया। बीच बचाव के लिए आई पत्नी और मां पर भी हमला कर दिया। घटना में मां और दूधमूहे बच्चे की मौके पर मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसे इलाज के लिए धमतरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रारंभिक पूछताछ में यही बताया रहा है कि वह शराब के नशे में आया और टंगिया उठाकर घर में कहने लगा कि सबको मार डालूंगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; सड़क निर्माण स्थल पर विस्फोट, शिक्षिका समेत 7 लोगों की मौत, जांच के निर्देश

    अमरावती, आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (एएसआर) जिले में शनिवार को सड़क निर्माण स्थल के पास हुए भीषण विस्फोट में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका समेत 7 लोगों की…

    CRIME; पामगढ़ में पार्षद और निजी क्लीनिक संचालक की मौत से मचा हड़कंप, शराब सेवन और पैसों के लेनदेन की चर्चा

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत पामगढ़ में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद रामखिलावन जांगड़े और…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच