IPL;आईपीएल में  सबसे महंगे खिलाड़ी की टीम बदकिस्मत

अकेला चना भाड़ नहीं झोंक सकता” ये कहावत आईपीएल के हर संस्करण में साबित हुई है। इस साल ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जेंट्स ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा है। जब टूर्नामेंट खत्म होगा तब आंकलन होगा कि  ऋषभ पंत के रन और विकेट कीपिंग में लिए गए कैच, स्टंपिंग और रन आउट  कितने लाख के पड़े।
आईपीएल विशुद्ध तमाशा क्रिकेट है। उद्देश्य है कम समय में ज्यादा मनोरंजन और  सट्टेबाजी के जरिए लालची लोगों के फांस कर अरबों रुपए लूटना। हर साल नीलामी होती है और  समकालीन शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के अलावा स्टार बनाने का खेल खेलने वाली  संस्थान दांव लगाती है। 2008 से लेकर 2024 तक सबसे महंगे बिके खिलाड़ी महंगे ही साबित हुए। इन्होंने अपने प्रदर्शन से अपनी टीम को विजेता नहीं बना सके।
2008 में एम एस धोनी 9.5 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बिके। विजेता राजस्थान रॉयल्स रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट शेन वॉटसन (राजस्थान रॉयल्स) थे। 2009 में केविन पीटरसन (रॉयल चैलेंजर) और एंड्रू फ्लिंटॉफ (केकेआर) के लिए 9.8 करोड़ रुपए में बिके।विजेता डेक्कन चार्जर्स रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट डेल्ही कैपिटल के एडम गिलक्रिस्ट रहे।
2010 में ऑस्ट्रेलिया के शेन बॉन्ड और वेस्ट इंडीज के केविन पोलार्ड 4.8 रुपए में केकेआर ओर मुंबई इंडियन  के लिए बिके थे। विजेता चेन्नई सुपर किंग्स रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मुंबई इंडियन के सचिन तेंडुलकर थे।2011में केकेआर ने गौतम गंभीर को 14.9 करोड़ में खरीदा था। विजेता सीएसके रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आरसीबी के क्रिस गेल रहे।
2012में सीएसके ने रविन्द्र जडेजा को 12.8 करोड़ रुपए में खरीदा। विजेता केकेआर बना। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट  मुंबई इंडियन  के सुनील नरेन बने। 2013 में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को मुंबई इंडियन ने 6.3 करोड़ में खरीदा। इस साल विजेता मुम्बई इंडियन रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सीएसके के शेन वॉटसन रहे।
2014 युवराज सिंह को आरसीबी ने 14 करोड़ में खरीदा। विजेता केकेआर रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पंजाब किंग्स इलेवन के ग्लेन मैक्सवेल बने।
2015 में युवराज सिंह को 16 करोड़ में डेयर डेविल्स ने खरीदा। विजेता  मुम्बई इंडियन बनी।प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट  केकेआरके आंद्रे रसल  बने।2016 में ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन को आरसीबी ने 9.5 करोड़ में खरीदा। विजेता सन राइजर्स हैदराबाद  बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आरसीबी के विराट कोहली बने।
2017 में इंग्लैंड के  बैन स्टोक्स को पुणे सुपर जेंट्स ने 14.5 करोड़ में खरीदा। विजेता मुम्बई इंडियन  बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट  पुणे सुपर जेंट्स के बैन स्टोक्स  बने। 2018में एक बार फिर इंग्लैंड  के बैन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स  ने 12.5 करोड़ में खरीदा। विजेता चेन्नई सुपर किंग्स बनी। केकेआर के सुनील नरेन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट  बने।
2019में किंग्स  इलेवन पंजाब ने वरुण  चक्रवर्ती को  8.4करोड़ में खरीदा। विजेता  मुम्बई इंडियन  बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट केकेआर के आंद्रे रसल  बने। 2020में केकेआर ने ऑस्ट्रेलिया के पेट क्योमिंस को15.5करोड़ में  खरीदा। विजेता मुबंई इंडियंस बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर बने। 2021में दक्षिण अफ्रीका  के क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.5 करोड़ में खरीदा। विजेता  चेन्नई सुपर किंग्स बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आरसीबी के हर्षल पटेल बने।
2022में  मुंबई इंडियन ने ईशान किशन को 15.5 करोड़ में खरीदा। विजेता गुजरात टाइटंस बनी।प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट राजस्थान रॉयल्स के जोश बटलर बने। 2023 में ऑस्ट्रेलिया के सेम करण 18.5 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। विजेता चेन्नई सुपर किंग्स बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल बने।
2024में ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क को केकेआर ने 24.5 करोड़ में खरीदा। विजेता केके आर बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आरसीबी के विराट कोहली बने।
2008 से लेकर 2024 तक के सालों में 2017 का साल ऐसा रहा जिसमें सबसे अधिक बोली में नीलाम हुआ खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बना। 2017 में इंग्लैंड के बैन स्टोक्स को पुणे सुपर जेंट्स ने 14.5 करोड़ में खरीदा तौर बेन स्टोक्स इस साल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। 

स्तंभकार-संजय दुबे

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……