STRIKE;भूख हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव की मौत, शव से लिपटकर रोई पत्नी

बिलासपुर, कोरबा जिले में शासकीयकरण सहित अन्य मांगों को लेकर ग्राम पंचायतों के सचिव आंदोलनरत हैं। सचिवों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू किया है। मंगलवार को पाली में भूख हड़ताल पर बैठे एक सचिव की तबीयत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में पाली के निजी अस्तपाल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान सचिव की मौत हो गई। घटना से सचिवों में नाराजगी है। सचिवों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।

बताया जाता है कि विकासखंड मुख्यालय पाली में ग्राम पंचायतों के सचिव क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं। मंगलवार को भूख हड़ताल में बैठने वालों में ग्राम उड़ता निवासी और ग्राम पंचायत कुटेलामुड़ा के सचिव राजकुमार कश्यप उम्र 54 वर्ष भी अपने अन्य सहयोगियों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे थे। दोपहर में जब तेज धूप से लोगों का पसीना बह रहा था उसी समय राजकुमार की तबीयत खराब हो गई। उन्हें आनन-फानन में पाली के निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान देर शाम सचिव की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही सचिव के परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साथी की मौत से सचिवों में शोक की लहर है और पंडाल परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्राम पंचायतों के सचिव 17 मार्च से शासकीयकरण सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं और अब उनकी ओर से क्रमिक भूख हड़ताल भी किया जा रहा है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….