NAXALITE;छत्‍तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एरिया कमेटी का सदस्य ढेर

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के बस्तर के सुकमा जिले में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार सुकमा जिले के जगरगुंडा थानाक्षेत्र के डोडीतुमनार व गोंड़पल्ली के बीच पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सली की पहचान आवलम पोदिया के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मुठडेढ़ में मारा गया नक्‍सली बीजापुर जिले के गंगालूर एरिया कमेटी का सदस्य है।मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से एक हथियार व सामग्री बरामद किए हैं।

पर्चा व विस्फोटक के साथ दो नक्सली गिरफ्तार

इससे पहले बीजापुर जिले के गगनपल्ली मुरकीपाड़ पारा के जंगल से पुलिस ने दो नक्सलियों को पकड़ा है। जिनके पास से टिफिन बम व शासन विरोधी पंपलेट व पर्चा बरामद किया गया है। जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान कोबरा 210 व थाना बासागुड़ा की पार्टी गगनपल्ली की ओर निकली थी।

इस दौरान गगनपल्ली मुरकीपाड़ पारा के जंगल से पुलिस पार्टी को देखकर छुपते भागते हुए दो संदिग्ध को पकड़ा गया जिनके पास रखे थैला की तलाशी में थैला से टिफिन बम एवं प्रतिबंधित भाकपा नक्सल संगठन द्वारा शासन विरोधी पाम्पलेट एवं पर्चा बरामद किया गया। पूछताछ पर अपना नाम माड़वी कोसा, पोड़ियाम हड़मा बताया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACB/EOW; अब IAS समीर विश्नोई की करोड़ों की संपत्तियां जब्त,महासमुंद में 22 एकड़ जमीन शामिल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई की करोड़ों रुपये की संपत्तियां अटैच कर ली हैं।…

    CRIME; कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, पुलिस जांच शुरु

    महासमुंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि विभाग दफ्तर में अधिकारी प्रवीण पटेल ने डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने पर पत्रकार की पिटाई कर दी। बचाने आए वकील से भी मारपीट की। घटना का…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……