NAXALITE; गढ़चिरौली में 11 वरिष्ठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, 68 लाख का घोषित था इनाम

राजनांदगांव, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां 11 वरिष्ठ नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सामने आत्मसमर्पण किया है। इन सभी पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वालों में संगठन के कई अहम पदों पर सक्रिय नक्सली शामिल हैं, जिनमें 1 डिवीजनल कमेटी सदस्य (DVCM), 1 एरिया कमेटी सचिव, 1 PPCM, 1 कमांडर, 1 असिस्टेंट कमेटी सदस्य (ACM) समेत अन्य 6 सदस्य शामिल हैं। ये सभी लंबे समय से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय थे और सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए थे।

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 से अब तक 123 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि साल 2005 से अब तक कुल 794 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं। इससे स्पष्ट है कि नक्सल विरोधी अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार गढ़चिरौली जिले में नक्सल गतिविधियां अब सीमित होकर मुख्य रूप से भामरागढ़ क्षेत्र तक रह गई है, जो पहले की तुलना में बड़ी गिरावट को दर्शाता है।

इससे पहले 15 अक्टूबर 2025 को शीर्ष माओवादी नेता मल्लोजुला वेणुगोपाल राव (भूपति उर्फ सोनू) समेत 61 नक्सलियों ने 54 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया था। इस बड़ी घटना ने दंडकारण्य क्षेत्र में नक्सल आंदोलन को गंभीर झटका दिया था।

आत्मसमर्पण करने वाले प्रमुख नक्सली

सरेंडर करने वालों में सोनी उर्फ बाली मट्टामी, बुदरी उर्फ रामबत्ती मट्टामी, सुखलाल कोक्सा, शांति तेलामी, यमुनक्का पोट्टी पेंदाम सहित कुल 11 नक्सली शामिल हैं। इनमें कई लंबे समय से वांछित और सक्रिय सदस्य रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता दी जाएगी। इसमें श्रेणी के अनुसार 4 लाख से 8.5 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद, समूह में सरेंडर करने पर 10 लाख रुपये अतिरिक्त और पति-पत्नी नक्सलियों को 1.5 लाख रुपये अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; खेत में मिली युवती की जली लाश, दस दिन बाद होने वाली थी शादी

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवती की जली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस, साइबर क्राइम की टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट…

    HC; अब CBI करेगी 165 करोड़ के भिलाई यस बैंक घोटाले की जांच, हाईकोर्ट सरकार की जांच प्रक्रिया पर जताई नाराजगी

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने 165 करोड़ रुपये के भिलाई यस बैंक घोटाले की जांच के लिए सीबीआई को निर्देश जारी किया है। कोर्ट ने राज्य सरकार की जांच प्रक्रिया पर नाराजगी जताते…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां