NAXALITE; तीन महीने में सुरक्षा बलों ने मारे 46 नक्‍सली, पीछे हटने विवश हुए नक्‍सली

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के साथ ही बस्तर में हालात बदल गए हैं। नक्सलियों के सबसे शक्तिशाली गढ़ बस्तर में 20 नए कैंपों की स्थापना के बाद अब ‘लालगढ़’ सुरक्षा बलों के कब्जे में आते जा रहा है। इस क्षेत्र में कभी नक्सलियों की तूती बोलती थी, जवानों ने वहां प्रहार कर नक्सलियों की कमर ही तोड़ दी है। स्थिति का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां वर्ष 2023 के शुरुआती तीन माह में सुरक्षा बल ने केवल एक नक्सली को ढेर किया था, वहीं इस वर्ष अब तक 46 नक्सलियों को मार गिराया गया है।

छुटपुट बंद को छोड़ बेअसर रहा बीजापुर बंद का आह्वान

नक्सली संगठनों द्वारा बीजापुर और सुकमा जिले के व्यापारी, ट्रांसपोर्टर और आम नागरिकों से तीन अप्रैल को सभी प्रतिष्ठानों एवं जिले को सम्पूर्ण रूप से बंद रखने का आह्वान किया गया था। बीजापुर कलेक्टर अनुराग पाण्डेय एवं एसपी डा. जितेन्द्र यादव ने जिले के समस्त व्यापारी, पेट्रोल पंप एवं बस संचालकों को नक्सली बंद के आह्वान को सफल न बनाने एवं अपनी प्रतिष्ठान अन्य दिनों की तरह सामान्य रूप से संचालित करने की अपील की थी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा नक्सलियों से मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान कर चुके हैं। नक्सलियों की ओर से संवाद की स्थिति नहीं बनने के बाद बंदूक का जवाब बंदूक से दिए जाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

होली के दिन नक्‍सलियों ने की थी तीन ग्रामीणों की हत्या

25 मार्च को होली के दिन नक्सलियों ने बासागुड़ा थाना क्षेत्र के कलारपारा में तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। इसके 48 घंटे के भीतर ही सुरक्षा बल ने 27 मार्च को पोलमपल्ली में इस हत्या में सम्मिलित रहे छह नक्सलियों को ढूंढकर मुठभेड़ में मार गिराया। अब दो अप्रैल को सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़ में अब तक के नक्सल इतिहास में सबसे बडे अभियान को पूरा करते हुए इस क्षेत्र में 13 नक्सलियों को ढेर कर दिया।

दंतेवाड़ा में नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में बुधवार को कटेकल्याण एरिया कमेटी के नक्सली जोगा मुचाकी ने आत्मसमर्पण किया है। उसने दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर कटेकल्याण एरिया कमेटी के प्रतिबंधित नक्सली संगठन में ग्राम पिट्टेडब्बा मिलिशिया सदस्य जोगा मुचाकी (37 वर्ष) निवासी पिट्टेडब्बा थाना कुकानार जिला सुकमा ने आत्मसमर्पण किया।

बस्तर आईजीपी सुंदरराज पी. ने क‍हा, नक्सलियों के आधार क्षेत्र में विकास कैंप की स्थापना से सुरक्षा बल मजबूत हुए हैं। इन कैंपों से नक्सलियों के विरुद्ध अभियान के साथ ही क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा व बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का काम कर रहे हैं। नक्सलियों से अपील है कि आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटें।

वर्षवार मारे गए नक्सली

वर्षजनवरी-मार्चजनवरी-दिसंबर
20191665
2020940
20211251
20221330
2023120
202446

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; ‘बहुत हुआ, अब आदेश का पालन हो…’, कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार को लगाई कड़ी फटकार

    दिल्ली/जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने सवाल किया…

    CRIME;16 तोला स्वर्णाभूषण समेत शातिर चोर पकडाया, कम कीमत में छड़-सीमेंट दिलाने का झांसा देकर घरों की करता था रेकी, सराफा करोबारियों से भी पूछताछ

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस को चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…