NAXALITE; राजनांदगांव के बाद अब नारायणपुर में भी नक्‍सलियों ने की आत्मसमर्पित नक्सली की गला रेतकर हत्‍या

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर में भी नक्‍सलियों ने एक ग्रामीण की गला रेतकर की हत्या कर दी है। मृतक ग्रामीण आत्मसमर्पित नक्सली घस्सूराम बताया जा रहा है। मृतक ग्रामीण छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के तुरूसमेटा का निवासी है। ग्रामीण के शव को छोटेडोंगर लाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इधर, सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

छत्‍तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में नक्‍सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। जिले के सीतागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिटेमेटा में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की गला रेत कर हत्या की है। मृतक का नाम प्रेम सिंह घावड़े बताया गया है।

नक्‍सलियों ने मोबाइल टावर में लगाई आग

वारदात के बाद नक्सलियों ने पर्चा तक फेंका है, जिसमें मृतक प्रेम सिंह को पुलिस की मुखबिरी करने के कारण मौत की सजा देने की बात लिखी है। नक्सलियों ने गांव में लगे मोबाइल टावर में भी आग लगाई है। घटना रात की बताई जा रही है, लगभग 12 से 15 नक्सली गांव पहुंचे थे। नक्सली घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। बता दें कि पिछले पखवाड़े भर से क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधि तेज हो गई है। महाराष्ट्र सीमा से लगे गांव में भी नक्सलियों का मूवमेंट देखा गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; ‘बहुत हुआ, अब आदेश का पालन हो…’, कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार को लगाई कड़ी फटकार

    दिल्ली/जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने सवाल किया…

    CRIME;16 तोला स्वर्णाभूषण समेत शातिर चोर पकडाया, कम कीमत में छड़-सीमेंट दिलाने का झांसा देकर घरों की करता था रेकी, सराफा करोबारियों से भी पूछताछ

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस को चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…