NCRB; नकली शराब से छत्तीसगढ़ में 37 मौतों के साथ देश में चौथे स्थान पर,आकाशीय बिजली से 180 लोगों की गई जान

0 एनसीआरबी रिपोर्ट में खुलासा- छत्तीसगढ़ आकस्मिक मृत्यु में तीसरे और खुदकुशी में चौथे स्थान पर…

रायपुर, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की वार्षिक रिपोर्ट 2023 आ गई है. इसमें छत्तीसगढ़ का देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से दो मामलों में टॉप फाइव की सूची में शामिल है. आकस्मिक मृत्यु दर के मामले में तीसरे स्थान पर, तो वहीं आत्महत्या दर के मामले में चौथे स्थान पर रहा.

एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार, देश के 28 राज्यों में आकस्मिक मृत्यु दर सबसे अधिक महाराष्ट्र (55.1) में दर्ज की गई, उसके बाद हरियाणा (53.7) और छत्तीसगढ़ (52.9) का स्थान रहा, जबकि राष्ट्रीय औसत 31.9 है. बात करें केंद्र शासित प्रदेश की तो लद्दाख और पुडुचेरी में आकस्मिक मृत्यु दर क्रमशः 75.4 और 66.5 रही.

रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 2023 में 16,011 आकस्मिक मौतें दर्ज की गई, जिनमें 230 प्राकृतिक कारणों से और 15,781 अन्य कारणों’ से हुईं. इसके पहले वर्ष 2022 में राज्य में 16,893 आकस्मिक मौतें दर्ज की गई, जिनमें 248 प्राकृतिक कारणों से और 16,645 ‘अन्य कारणों’ से हुई थी. इस लिहाज से वर्ष 2023 में इन मामलों में 5.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

देश में प्राकृतिक कारणों से हुई कुल 6,444 आकस्मिक मौतों में से 39.7 फीसदी (2,560) मौतें ‘आकाशीय बिजली’ की चपेट में आने से हुईं. छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई 230 मौतों में से 180 आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुईं.

देश में 2023 के दौरान नकली शराब के सेवन की कुल 456 घटनाओं में 522 मौतें हुई. इसमें छत्तीसगढ़ 37 मौतों के साथ देश में चौथे स्थान पर रहा.वहीं 2023 में 28 राज्यों में सिक्किम (40.2), केरल (30.6) और तेलंगाना (27.7) के बाद छत्तीसगढ़ में आत्महत्या की दर 26 फीसदी रही. हालांकि, छत्तीसगढ़ में 2023 में 7,868 आत्महत्या दर्ज की गई, जो 2022 में दर्ज की गई संख्या 8446 से 6.8 प्रतिशत कम है.

इस साल अखिल भारतीय आत्महत्या दर (प्रति एक लाख जनसंख्या पर आत्महत्याओं की संख्या) 12.3 थी. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह (49.6) और पुडुचेरी (28) उन केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं, जो आत्महत्या की दर में छत्तीसगढ़ से आगे हैं.

  • Related Posts

    SC; ‘फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध…’, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भुइयां बोले- पुलिस का रवैया बदलना जरूरी

     नईदिल्ली; देश की राजधानी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले 2 महीनों के दौरान कई प्रदर्शन देखने को मिले. इनमें ज्यादातर प्रदर्शन मौजूदा शिक्षा प्रणाली और पेपर लीक के…

    NAXAL ATTACK; झीरम घाटी कांड में सभी 10 नक्सली दोषी, 13 साल बाद आया फैसला, 31 लोगों की गई थी जान

    जगदलपुर, झीरम घाटी नक्सली हमले मामले में आज यानी 5 सितंबर को एनआईए कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. इस केस में 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चली थी, जिसमें…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती