NEET PAPER;‘श‍िक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो…’, CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

नईदिल्ली,  देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज यानी कि 06 जून को नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन शनिवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ जो कि शाम 5 बजे तक चला. इस विरोध प्रदर्शन में देशभर से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. जिनकी केवल एक ही मांग थी कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें. उनकी यह मांग नीट पेपर लीक मामले को लेकर है, जिसकी वजह से यह पेपर दोबारा कराया जाने वाला है. इस विरोध प्रदर्शन में पर्यावरणविद सोनम वांगचुक भी शामिल हुए.

पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि मंत्री आज शाम 5 बजे तक इस्तीफा दें, नहीं तो पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा. दीपक के प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर इस्तीफा नहीं दिया जाता है तो अगले शनिवार, यानी 13 जून को जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन करेंगे. अभिजीत सुबह ही अमेरिका से दिल्ली लौटे थे.   

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दीपके ने कहा कि देश के युवा अब डरेंगे नहीं, वे लड़ेंगे. कॉकरोच भी नहीं डरते, वे कभी मरते भी नहीं.

अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

अभिजीत दीपके ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में तंज कसते हुए लिखा, ‘वो कहते थे कि कॉकरोच कभी भी मैदान पर (प्रदर्शन के लिए) नहीं आएंगे.’

आगे भी जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन

अभिजीत ने कहा- कॉकरोच जनता पार्टी अपनी मांग पर अड़ी है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. उन्होंने धर्मेंद्र को इस्तीफे के लिए 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है. अगर कॉकरोच जनता पार्टी की बात नहीं मानी जाती है, तो 13 जून को जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा. अभिजीत के इस ऐलान के बाद साफ है कि यह प्रदर्शन अभी थमने वाला नहीं है. आने वाले दिनों में भी इस तरह का विरोध प्रदर्शन देखने को मिल सकता है.

इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे. 1000 से ज्यादा पुलिस जवान पहले से तय पॉइंट्स पर तैनात किए गए थे. इसके साथ ही एयरपोर्ट समेत कई जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    POLITICS; सोनम वांगचुक की पदयात्रा को ‘कॉकरोचों’ का समर्थन, 19 सितंबर से ‘लेह चलो आंदोलन’

    नईदिल्ली, सोनम वांगचुक ने 19 सितंबर से लद्दाख में पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है. उन्होंने इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए कॉकरोचों से समर्थन मांगा था. हालांकि, कॉकरोच…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व